फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए फुटपाथ पर चढ़ा दी महिंद्रा थार: मां से कहा- 'थार लेने का यही फायदा है', भड़के लोग

Wed, 09 Sep 2026 12:12 AM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश में एक शख्स का ट्रैफिक जाम से बचने का तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। भारी ट्रैफिक में सड़क पर इंतजार करने के बजाय वह अपनी Thar को सीधे फुटपाथ पर चढ़ाकर आगे निकल गया। सोशल मीडिया पर चालक के इस व्यवहार की जमकर आलोचना की गई।
विज्ञापन
SUV Driving On Footpath - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां भारी ट्रैफिक जाम में फंसने पर एक शख्स ने अपनी महिंद्रा थार (Mahindra Thar) को सीधे सड़क किनारे बने ऊंचे फुटपाथ पर चढ़ा दिया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया एक्स पर Saffron Chargers (सैफरन चार्जर्स) नाम के अकाउंट पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए चालक की इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत की कड़ी आलोचना की गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब सामने भारी जाम लगा हुआ था, तो चालक ने गाड़ियों की कतार में इंतजार करने के बजाय अपनी गाड़ी को पैदल चलने वालों के लिए बने फुटपाथ पर चलाकर जाम को बायपास कर लिया। 
 

गाड़ी में मौजूद अपनी मां से चालक ने क्या कहा और उनका क्या रिएक्शन था?

फुटपाथ पर गाड़ी चलाते समय चालक ने खुद ही अपने मोबाइल से वीडियो शूट किया। उसने कैमरे को बगल वाली सीट पर बैठी अपनी मां की तरफ घुमाया और कहा, "थार लेने का यही तो फायदा है, कहीं भी चढ़ा लो।"
उस समय उसकी मां मुस्कुराती हुई नजर आईं। इसके बाद चालक ने आगे खड़े एक बाइक सवार को इशारे से हटने को कहा और अपनी गाड़ी वापस मुख्य सड़क पर उतार ली। चालक अपने इस शॉर्टकट और हरकत पर खुद ही काफी खुश और मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा था।

विज्ञापन

Mahindra Thar on Footpath - फोटो : @SaffronChargers

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की क्या प्रतिक्रिया रही?

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने चालक के इस रवैये और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की तीखी आलोचना शुरू कर दी:
  • मानसिक परीक्षण की मांग: एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि ऐसी एसयूवी खरीदने से पहले ड्राइवर का मेंटल स्टेबिलिटी टेस्ट (मानसिक स्थिरता परीक्षण) अनिवार्य कर देना चाहिए।
  • पैदल यात्रियों की सुरक्षा का सवाल: दूसरे यूजर ने निशाना साधते हुए कहा कि बड़ी या क्षमतावान गाड़ी का मालिक होने से किसी को सड़क पर विशेष अधिकार नहीं मिल जाते। फुटपाथ पर गाड़ी चलाने से पैदल चलने वालों की जान जोखिम में पड़ती है। साथ ही, बाइक सवार को डराने की कोशिश की भी आलोचना की गई।
  • मां के रिएक्शन पर टिप्पणी: लोगों ने चालक की मां के रवैये पर भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "अगर मैंने अपनी मां के सामने ऐसी हरकत की होती, तो थप्पड़ पड़ता और बाइक वाले से तुरंत माफी मांगनी पड़ती।"
फुटपाथ से गाड़ी निकालकर ट्रैफिक से बचना भले ही इस ड्राइवर को अपनी समझदारी लग रही हो। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे नागरिक समझ (सिविक सेंस) की सरेआम धज्जियां उड़ाने का मामला बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें