फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FTA के जरिए भारतीय बाजार में मांग परखेंगी यूरोपीय ऑटो कंपनियां: पीयूष गोयल ने बताया क्या है इनकी योजना?

Wed, 11 Nov 2026 04:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते से भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में यूरोपीय कंपनियों की पहुंच बढ़ सकती है।
  • इस समझौते के तहत यूरोपीय वाहन निर्माता शुरुआत में अपनी कारों को भारत में आयात कर उनकी मांग और ग्राहकों की पसंद का आकलन कर सकते हैं।
विज्ञापन
European Automakers - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपीय वाहन निर्माता कंपनियां भारत के साथ होने जा रहे मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का उपयोग कर शुरुआत में भारतीय बाजार में अपने वाहनों की मांग का आकलन कर सकती हैं। स्थानीय स्तर पर विनिर्माण शुरू करने से पहले ये कंपनियां शुरुआत में लगभग 5,000 यूनिट्स आयात करके बाजार की प्रतिक्रिया टटोल सकती हैं।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027' के कर्टेन-रेजर कार्यक्रम के दौरान यूरोपीय ऑटो दिग्गजों की इस संभावित रणनीति का खुलासा किया है। यह कदम ऐसे समय में सामने आया है जब भारत सरकार और यूरोपीय संघ (ईयू) ने एफटीए को अंतिम रूप दे दिया है। जिस पर दिसंबर 2026 में आधिकारिक हस्ताक्षर होने की संभावना है।
विज्ञापन

 

यूरोपीय कार कंपनियां भारत में मॉडल चयन और लोकल प्रोडक्शन के लिए क्या रणनीति अपनाएंगी?

भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता यूरोपीय कंपनियों को भारतीय बाजार में बेहतर पहुंच प्रदान करेगा, जबकि भारतीय ऑटो निर्माताओं के लिए यूरोपीय बाजार के नए दरवाजे खोलेगा:
  • शुरुआती टेस्ट मॉडल: रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय ऑटो कंपनियों का कहना है कि वे शुरुआत में 5 अलग-अलग मॉडल्स भारत भेजेंगी ताकि यह देखा जा सके कि किन गाड़ियों की भारतीय ग्राहकों में अच्छी मांग है।
  • लोकल विनिर्माण और एक्सपोर्ट हब: एक बार जब कंपनियां यह तय कर लेंगी कि कौन-सा मॉडल भारतीय बाजार में सफल है, तो वे भारत में उन मॉडल्स का स्थानीय उत्पादन शुरू कर देंगी। ये गाड़ियां केवल भारतीय बाजार के लिए ही नहीं, बल्कि भारत से वैश्विक बाजारों में निर्यात करने के लिए बनाई जाएंगी।
 

एफटीए से भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के लिए वैश्विक स्तर पर क्या बड़े अवसर खुलेंगे?

केंद्रीय मंत्री ने ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए अवसरों पर बात करते हुए भारतीय कंपनियों को वैश्विक बाजारों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी:
  • 75% ग्लोबल जीडीपी तक पहुंच: पीयूष गोयल ने कहा कि एफटीए के अंतिम रूप लेने से भारतीय वस्तुओं को दुनिया की लगभग 75 प्रतिशत जीडीपी (GDP) वाले बाजारों में तरजीही पहुंच मिलेगी।
  • एक्सपोर्ट बढ़ाने पर जोर: उन्होंने सुझाव दिया कि भारतीय ऑटो उद्योग को केवल घरेलू बाजार तक सीमित न रहकर वैश्विक बाजारों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और अपने निर्यात को बढ़ावा देना चाहिए।
 

ग्लोबल मोबिलिटी और इनोवेशन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग से क्या अपील की?

वैश्विक मोबिलिटी उद्योग में आ रहे बड़े बदलावों का जिक्र करते हुए वाणिज्य मंत्री ने भारतीय ऑटो सेक्टर को अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया:
  • इनोवेशन में आगे रहने की जरूरत: पीयूष गोयल ने उद्योग जगत को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर हैं। हर देश वैश्विक बाजारों पर कब्जा जमाने और निवेश आकर्षित करने की होड़ में लगा हुआ है। ऐसे में यह सही समय है कि हम अपनी योजनाओं को धरातल पर उतारें।
  • सरकारी सहयोग का भरोसा: उन्होंने कहा, "सरकार की ओर से हमने बाजारों और सपोर्ट के मामले में उद्योग की हर आकांक्षा को पूरा करने का प्रयास किया है।" 27 देशों के यूरोपीय संघ के साथ यह व्यापार समझौता भारत के पूरे मोबिलिटी इकोसिस्टम के लिए नए और विशाल अवसर प्रदान करेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें