Union minister Amit Shah launch of Bharat Taxi services in 14 cities of Gujarat
- फोटो : Twitter/@AmitShah
'भारत टैक्सी' अन्य कैब सर्विस कंपनियों से अलग कैसे है?
पारंपरिक कैब एग्रीगेटर्स (जैसे ओला-उबर) के मुकाबले ग्राहकों और ड्राइवरों को एक अधिक न्यायपूर्ण और बेहतर विकल्प देने के लिए भारत टैक्सी को बाजार में उतारा गया है:
-
देश की पहली कॉपरेटिव कैब सेवा: यह भारत की पहली सहकारिता-आधारित और ड्राइवरों के मालिकाना हक वाली राइड-हेलिंग सेवा है।
-
जीरो-कमिशन मॉडल: इसे केंद्र सरकार और देश की प्रमुख सहकारी संस्थाओं का पूरा समर्थन प्राप्त है। यह सेवा पूरी तरह से जीरो-कमिशन मॉडल पर काम करती है। इसका मतलब है कि ड्राइवर ही इस प्लेटफॉर्म के असली मालिक हैं और वे ग्राहकों से मिलने वाला पूरा किराया खुद अपने पास रखेंगे। उन्हें कंपनी को कोई कमिशन नहीं देना होगा।
Union minister Amit Shah launch of Bharat Taxi services in 14 cities of Gujarat
- फोटो : Twitter/@AmitShah
ड्राइवरों के लिए इस सेवा में क्या खास बदलाव होने जा रहा है?
अमित शाह ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि यह प्लेटफॉर्म ड्राइवरों के जीवन को पूरी तरह बदल देगा:
-
ड्राइवर नहीं, अब 'सारथी' और सह-मालिक: इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले टैक्सी चालक अब केवल मामूली ड्राइवर नहीं रहेंगे, बल्कि वे "सारथी" और इस सिस्टम के सह-मालिक कहलाएंगे।
-
लाखों लोग बने शेयरहोल्डर: देश भर के 7,00,000 (7 लाख) से अधिक सारथी महज 100 रुपये का शेयर खरीदकर भारत टैक्सी के सह-मालिक और शेयरहोल्डर बन चुके हैं।
भविष्य को लेकर भारत टैक्सी का क्या विजन है?
सहकारिता मंत्री ने साफ किया कि भारत टैक्सी का लक्ष्य सिर्फ लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना मात्र नहीं है, बल्कि इसका विजन काफी बड़ा है:
-
कम ब्याज पर लोन की सुविधा: आने वाले वर्षों में यह प्लेटफॉर्म अपने से जुड़े सारथियों को व्यवसाय बढ़ाने के लिए कम ब्याज दरों पर लोन की सुविधा मुहैया कराएगा।
-
कारोबार और परिवार को वित्तीय मदद: यह संस्था सारथियों के परिवारों को बीमा सुरक्षा देगी और उनके कारोबार को बड़ा करने के लिए वित्तीय सहायता भी देगी।
सुरक्षा और सम्मान का वादा: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आखिर में कहा कि यह कॉपरेटिव (सहकारी) मॉडल न केवल ग्राहकों को सुरक्षित और उचित दरों पर यात्रा की गारंटी देता है, बल्कि यह गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों के लिए भी सम्मान , सुरक्षा और समृद्धि का नया रास्ता खोलेगा।