फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puncture Scam: 'मैं फंसा, आप मत फंसना'... पंक्चर रिपेयर कराने गए युवक को लगा 8,000 का चूना, ऐसे पकड़ा स्कैम

Fri, 08 Aug 2025 12:50 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tyre Puncture Repair Scam In Gurugram: गुरुग्राम के एक व्यक्ति ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने बताया कि कैसे एक साधारण टायर पंचर रिपेयर करवाने के काम में वह घोटाले का शिकार हो गया। उसने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन
मैकेनिक ने किया टायर का बुरा हाल - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप अपनी कार से यात्रा कर रहे हैं और अचानक कम टायर प्रेशर का अलर्ट मिलता है। आप एक पेट्रोल पंप पर रुकते हैं, और एक साधारण पंचर की मरम्मत के लिए आपको भारी भरकम खर्च उठाना पड़ता है? गुरुग्राम का एक व्यक्ति हाल ही में ऐसे ही एक कड़वे अनुभव से गुजरा, जिसमें एक साधारण पंचर की मरम्मत करवाने में उसे 8,000 रुपये की चपत लग गई।
विज्ञापन


वायरल हो रहा वीडियो
गुरुग्राम के प्रणय कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक साधारण टायर पंचर रिपेयर ने उन्हें एक महंगे घोटाले का शिकार बना दिया। उन्होंने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्हें एक पेट्रोल पंप के टायर रिपेयर की दुकान पर ठगा गया जिसके बाद उन्हें कार को ठीक करनावे के लिए 8,000 रुपये खर्च करने पड़ गए।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में, प्रणय बताते हैं कि उन्हें अपनी कार में कम टायर दबाव का नोटिफिकेशन मिला। जांच करने पर, उन्होंने पाया कि कार के एक टायर की हवा निकल गई है। वो पंक्चर रिपेयर करवाने पास के एक पेट्रोल पंप पर रुक गए।
विज्ञापन


...तो ऐसे हुआ स्कैम
टायर की दुकान पर, कर्मचारी ने कार को जैक से उठाया और टायर पर साबुन का पानी छिड़का। फिर, उसने टायर पर ब्रश चलाया और एक स्क्रू की ओर इशारा किया। उसने दावा किया कि टायर में चार अलग-अलग पंचर थे, और बुलबुले भी दिखाए। उसने कहा कि प्रत्येक पंचर के लिए एक मशरूम पैच की आवश्यकता होगी और एक पैच की कीमत 300 रुपये बताई, इस तरह कुल 1,200 रुपये का बिल बताया।
 


दूसरे मैकेनिक ने पकड़ी ठगी
इसके बाद प्रणय एक अच्छी मरम्मत की दुकान पर गए। वहां के तकनीशियन ने उन्हें बताया कि केवल एक ही पंचर असली था और बाकी के पंचर दुकान वाले ने जानबूझकर बनाए गए थे। तकनीशियन ने उन्हें एक कील जैसा उपकरण भी दिखाया, जिसका उपयोग ऐसे घोटालों में नकली पंचर बनाने के लिए किया जाता है।

दुर्भाग्य से, टायर इतना खराब हो गया था कि उसे पूरी तरह से बदलना पड़ा, जिसकी लागत प्रणय को 8,000 रुपये आई। उन्होंने वीडियो में कहा कि वह महंगी गलती मत करना जो मैंने की। साथ ही उन्होंने दर्शकों से अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ इस वीडियो को साझा करने की अपील की, ताकि लोग जागरुक हो सकें।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया और कई लोगों ने इस तरह के घोटालों पर हैरानी जताई। कई यूजर्स ने भी अपने समान अनुभव साझा किए।

एक यूजर, सुक्रांत लूथरा ने लिखा, "काश मैंने यह वीडियो कल देखा होता, मेरे साथ भी यही हुआ था, अंत में मैंने उन्हें पैसे दिए।"

दूसरे यूजर ने कहा, "आपके तरह मैंने भी यह मुश्किल तरीके से सीखा। अब मैं हमेशा इस बात का ध्यान रखता हूं और प्रक्रिया शुरू करने से पहले उनसे उंगलियों से  कील हटाने के लिए कहता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें