फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tyre Burst: तेज रफ्तार पर अगर अचानक कार का टायर फट जाए, तो जान कैसे बचाएं?

Wed, 24 Dec 2025 05:35 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाइवे पर तेज रफ्तार में टायर फटना किसी भी ड्राइवर के लिए सबसे खतरनाक परिस्थितियों में से एक है। खासतौर पर SUV और MUV जैसी ऊंची गाड़ियों में टायर ब्लास्ट होने पर गाड़ी के पलटने का खतरा भी रहता है। 
विज्ञापन
तेज रफ्तार में कार का टायर फटना खतरनाक हो सकता है। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाइवे पर गाड़ी चलाने वाले किसी भी ड्राइवर के लिए 'टायर फटना' सबसे बुरे सपनों में से एक है। यह डर जायज भी है, क्योंकि तेज रफ्तार में टायर फटने से कार पर से आपका नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो सकता है। SUVs (सुपर यूटिलिटी व्हीकल) और MUVs (मल्टी यूटिलिटी व्हीकल) जैसी ऊंची गाड़ियों के मामले में तो गाड़ी पलटने का भी खतरा भी रहता है। चाहे आप कितने भी बेहतरीन ड्राइवर हों या आपकी कार कितनी भी सुरक्षित क्यों न हो, टायर फटना हमेशा खतरनाक होता है। अच्छी बात ये है कि नई टायर तकनीक के कारण अब टायर फटने की घटनाएं कम होती हैं। फिर भी यह कभी भी हो सकता है, इसलिए आपको पता होना चाहिए कि ऐसी आपातकालीन स्थिति में क्या करना चाहिए।

टायर फटने पर क्या करें? 

अगर चलते समय अचानक टायर फट जाए, तो घबराएं नहीं इन विकल्पों को अपनाएं-

विज्ञापन


1. सबसे महत्वपूर्ण नियम ये है कि आपको एक सुरक्षित गति सीमा में रहना है। आपकी गति जितनी कम होगी, दुर्घटना होने की संभावना उतनी ही कम होगी। 140-150 kph की तुलना में 80-90 kph की रफ्तार पर टायर फटने की स्थिति को संभालना कहीं ज्यादा आसान होता है। 

2. टायर फटने की स्थिति में अचानक ब्रेक बिल्कुल न लगाएं। सुनने में यह अजीब लग सकता है क्योंकि हमारा दिमाग खतरे में ब्रेक लगाने के लिए ही बना है। लेकिन टायर फटने पर जोर से ब्रेक लगाना सबसे बड़ी गलती है जो आप कर सकते हैं। इससे गाड़ी का संतुलन और बिगड़ जाएगा और वह पूरी तरह बेकाबू हो सकती है।
विज्ञापन


3. ऐसी किसी स्थिति में एक्सीलेटर को झटके से न छोड़ें, बल्कि धीरे-धीरे छोड़ें। यहां तक कि 'मिशेलिन' जोकि दुनिया सबसे अच्छी टायर कंपनी मानी जाती है। उसकी भी सलाह है कि टायर फटने पर भी एक पल के लिए एक्सीलेटर बनाए रखें और फिर धीरे-धीरे छोड़ें। फटे हुए टायर के घर्षण के कारण गाड़ी वैसे भी तेजी से धीमी होगी।

4. टायर फटने पर स्टीयरिंग व्हील को मजबूती से पकड़ें और गाड़ी को सीधा रखने की पूरी कोशिश करें। टायर फटने पर गाड़ी एक तरफ खिंच सकती है। इसे सीधा रखने के लिए आपको स्टीयरिंग को विपरीत दिशा में थोड़ा घुमाना पड़ सकता है। यह बहुत जरूरी है, वरना आप डिवाइडर से टकरा सकते हैं या दूसरी लेन में जा सकते हैं।

5. स्टीयरिंग को झटके से न घुमाएं। आपका मुख्य उद्देश्य गाड़ी की स्थिरता बनाए रखना है। स्टीयरिंग को झटके से घुमाने पर गाड़ी पलट सकती है। जब गाड़ी पर थोड़ा नियंत्रण आ जाए और आप किनारे की तरफ बढ़ रहे हों, तब भी बहुत हल्के हाथों से स्टीयरिंग का इस्तेमाल करें।

6. धीरे-धीरे रुकें और सुरक्षित जगह देखें गाड़ी को अपने आप धीमा होने दें। जरूरत हो तो इंजन ब्रेकिंग का इस्तेमाल करें। जब गाड़ी बहुत धीमी हो जाए, तभी हल्का ब्रेक लगाएं। इंडिकेटर दें और सड़क के किनारे सुरक्षित जगह पर गाड़ी लगाएं।

7. बीच सड़क पर बिल्कुल न रुकें, भले ही आपको रिम पर गाड़ी चलानी पड़े। बीच सड़क पर रुकने से पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ियां आपको टक्कर मार सकती हैं। रुकने के बाद अपनी हैजर्ड लाइट्स जलाना न भूलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें