फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS Raider ABS: सिंगल चैनल एबीएस, डबल डिस्क और बूस्ट मोड के साथ लॉन्च हुी नई टीवीएस रेडर

Mon, 06 Oct 2025 05:44 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

TVS ने अपनी लोकप्रिय बाइक Raider 125 का नया डुअल डिस्क वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह बाइक अब डुअल डिस्क में सिंगल-चैनल ABS और बूस्ट मोड जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आ रही है।
विज्ञापन
TVS Raider ABS - फोटो : TVS Motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TVS मोटर कंपनी ने अपनी पॉपुलर बाइक TVS Raider का नया और सबसे एडवांस वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने डुअल डिस्क और सिंगल चैनल एबीएस में इस बाइक को लॉन्च कर दिया है। यह फीचर्स बाइक के SXC Dual Disc वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। नए फीचर्स के साथ अब यह बाइक 125cc सेगमेंट में सबसे हाई-टेक और सेफ बाइक बन गई है।
विज्ञापन


125cc सेगमेंट में पहली बार डबल डिस्क
नई Raider भारत की पहली 125cc बाइक बन गई है जिसमें बूस्ट मोड, डुअल डिस्क ब्रेक, सिंगल चैनल एबीएस और Glide Through Technology (GTT) दिए गए हैं।

इसमें पहले वाला ही 125cc, 3-वाल्व इंजन दिया गया है जो 11.75Nm टॉर्क जेनरेट करता है। लेकिन अब इसमें iGO Assist के साथ Boost Mode जोड़ा गया है, जिससे बाइक को एक्स्ट्रा पावर बूस्ट मिलता है। यानी जरूरत पड़ने पर यह बाइक तेजी से एक्सीलरेट करती है।

सिटी ट्रैफिक में चलेगी और भी स्मूद
इसमें दी गई Glide Through Technology बाइक को लो-स्पीड पर बिना एक्सीलरेटर के भी स्मूदली चलाने की सुविधा देती है। इससे न सिर्फ फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ती है बल्कि सिटी ट्रैफिक में बाइक चलाना भी आसान हो जाता है।
विज्ञापन


फीचर्स में भी कमाल
TVS Raider अब सेगमेंट-फर्स्ट डुअल डिस्क ब्रेक्स और सिंगल-चैनल ABS के साथ आती है, जिससे ब्रेकिंग कंट्रोल और भी बेहतर हुआ है। इसके साथ अब बाइक के फ्रंट में 90/90-17 और रियर में 110/80-17 सेक्शन के वाइड टायर दिए गए हैं जिससे ग्रिप और स्टेबिलिटी दोनों में सुधार हुआ है।

इस बाइक में अब फॉलो मी हेडलैंप फीचर दिया गया है, जो इग्निशन बंद होने के बाद भी कुछ सेकंड तक हेडलाइट ऑन रखता है। नई Raider में मेटालिक सिल्वर बॉडीवर्क और रेड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे एक स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते हैं।

TVS Raider डुअल डिस्क वेरिएंट में SmartXonnect सिस्टम दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस असिस्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल हैंडलिंग और नोटिफिकेशन मैनेजमेंट जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें