फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS Apache RTR 160 4V vs Hero Xtreme 160R 4V: कौन है फीचर्स, पावर और परफॉर्मेंस में बेहतर, पढ़ें कंपेरिजन

Mon, 07 Apr 2025 02:59 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

TVS Apache RTR 160 4V और Hero Xtreme 160R 4V में कौन है बेहतर? पढ़ें कंपेरिजन
विज्ञापन
TVS Apache RTR 160 4V vs Hero Xtreme 160R 4V - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में 160cc बाइक्स की लंबी रेंज मौजूद है। इनमें से कुछ ही बाइक्स ऐसी हैं जिनकी जबरदस्त बिक्री चल रही है। इसमें से एक टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी है और दूसरी बाइक हीरो एक्सट्रीम 160आर 4वी है। अगर आप भी एक 160सीसी बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको इन दोनों बाइक्स के बारे में जरूर जानना चाहिए। यहां हम टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी और हीरो एक्सट्रीम 160आर की कीमत से लेकर इंजन तक के बारे में कंपेयर कर रहे हैं, जिससे आपको पता चल सकेगा कि आपके लिए कौन सी बाइक बेस्ट है।
विज्ञापन

TVS Apache RTR 160 4V vs Hero Xtreme 160R 4V: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS Motor
TVS Apache RTR 160 4V के फीचर्स की बात करें, तो यूएसडी फ्रंट फोर्क,  17-इंच अलाय व्हील्स, डुअल चैनल एबीएस, फोन कनेक्टिविटी के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर और कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। हीरो एक्सट्रीम 160R की बात करें तो ये मोटरसाइकिल स्टाइलिश नेकेड रोडस्टर डिजाइन में आती है। इस बाइक के टॉप वैरिएंट में यूएसडी फोर्क, पीछे की तरफ एक मोनोशॉक, 17 इंच के पहिए, दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टीवीएस Apache RTR 160 4V में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर भी मिलता है।

TVS Apache RTR 160 4V vs Hero Xtreme 160R 4V: इंजन स्पेसिफिकेशन

Hero Xtreme 160R 4V 2024 - फोटो : Hero Motocorp
टीवीएस अपाचे आरटीआर 4वी 160सीसी सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावर जनरेट करती है। इस बाइक में कंपनी ने 159.7cc का 4 वॉल्व, ऑयल कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है जो 17.55 PS की मैक्सिमम पावर और 14.73 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। बाइक के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

वही, हीरो एक्सट्रीम 160 4वी की बात करें, तो यह भी अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक्स में से एक है। इस बाइक में 163.2cc का एयर-ऑयल कूल्ड 4 वॉल्व इंजन दिया गया है जो 16.9 बीएचपी का पावर और 14.6 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन

TVS Apache RTR 160 4V vs Hero Xtreme 160R 4V: कीमत

TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS Motor
दिल्ली में टीवीएस अपाचे आरटीआर 4वी की शुरुआती कीमत 1.25 लाख रुपये से भी कम है, जबकि हीरो एक्सट्रीम 160आर की एक्स-शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये के आसपास है।

TVS Apache RTR 160 4V vs Hero Xtreme 160R: आपके लिए कौन है बेस्ट
अगर आपके लिए बाइक की पावर और परफॉर्मेंस ज्यादा मायने रखती है, तो आपके लिए बेहतरीन पावर ऑउटपुट वाली TVS Apache RTR 160 4V बेहतर ऑप्शन साबित होगी। हालांकि, इसमें आपको माइलेज 40-45 KMPL के आसपास ही मिलेगा। लेकिन यदि आपकी पसंद परफॉर्मेस के साथ माइलेज है तो आपके लिए Hero Xtreme 160R बाइक बेस्ट रहेगी। इसमें आपको डिसेंट पावर के साथ 45-50 KMPL  का माइलेज मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें