नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल लेना फिर से शुरू कर दिया है। NHAI लॉकडाउन के बाद से लागू नई गाइडलाइंस के अनुसार ऐसा कर रहा है। हालांकि ट्रक ऑपरेटरों ने इस फैसले का विरोध किया है। ट्रक ऑपरेटरों ने कहा कि कम से कम 6 महीने टोल और माफ कर देना चाहिए।
बता दें कि पूरे भारत में लॉकडाउन दिशानिर्देश जारी करने के बाद 25 मार्च को पूरे भारत में टोल प्याजा को स्थगित कर दिया था। हालांकि वायरस के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया है। लेकिन सोमवार से कई सेक्टरो को राहत दी है।
मालूम हो कि सरकार ने पहले तीन मई तक कोई राहत नहीं देने का फैसला लिया था। हालांकि बाद में सरकार ने कहा कि 20 अप्रैल से कुछ चीजों में छूट दी जाएगी। इससे पहले एनएचएआई ने एक बयान में कहा था कि हमने पूरी तैयारी कर ली है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 20 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स की वसूली शुरू कर देगा।