फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triumph Bike Launch: लॉन्च हुईं ट्रॉयम्फ की दो ताकतवर बाइक्स, जानें कितनी है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Wed, 05 Jul 2023 05:56 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्रॉयम्फ ने बजाज के साथ मिलकर दो बाइक्स को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इन बाइक्स में क्या खूबियां हैं और इन्हें भारतीय बाजार में किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : triumph india
देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता बजाज के साथ मिलकर ट्रॉयम्फ ने दो बाइक्स को लॉन्च किया है। इन दोनों बाइक्स में क्या खूबियां दी गई हैं, इनमें कितना दमदार इंजन दिया गया है और इन्हें भारतीय बाजार में किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : triumph india
लॉन्च हुईं दमदार बाइक्स
ट्रॉयम्फ ने बजाज के साथ मिलकर दो नई बाइक्स को लॉन्च किया है। स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400 एक्स बाइक्स में कंपनी ने 400 सीसी का इंजन दिया है। खास बात यह है कि इन दोनों ही बाइक्स को भारत में ही बनाया गया है और यह कंपनी की ओर से पेश की गईं अब तक की सबसे छोटे इंजन वाली बाइक्स हैं। इससे पहले इन दोनों ही बाइक्स को लंदन में कंपनी ने ग्लोबली पेश किया था।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : triumph india
कितना दमदार इंजन
दोनों ही बाइक्स में 398 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इस इंजन से बाइक्स को 40 पीएस पावर और 37.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इन बाइक्स के इंजन को लिक्विड कूल्ड तकनीक और छह स्पीड ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : triumph india
क्या हैं खूबियां
ट्रॉयम्फ की दोनों ही बाइक्स में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। जिसे स्विच ऑफ भी किया जा सकता है। इसके अलावा इनमें ड्यूल चैनल एबीएस, डिस्क ब्रेक, 17 और 19 इंच के अलॉय व्हील्स, 43 एमएम के यूएसडी फॉर्क्स, रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलसीडी स्क्रीनस्क्रीन, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, राइड बाय वायर थ्रोटल, ऑल एलईडी लाइट्स, स्टेयरिंग लॉक और एंटी थेफ्ट इमोबिलाइजर के साथ ही 25 आधिकारिक एक्सेसरीज के विकल्प जैसी खूबियां मिलती हैं।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : triumph india
कितनी है कीमत
ट्रॉयम्फ ने दोनों ही बाइक्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। लेकिन इनमें से एक बाइक की कीमत को अभी कंपनी की ओर से सार्वजनिक नहीं किया गया है। कंपनी ने सिर्फ स्पीड 400 की कीमत को सार्वजनिक किया है। स्पीड 400 की एक्स शोरुम कीमत 2.33 लाख रुपये रखी गई है लेकिन पहले 10 हजार ग्राहकों को बाइक सिर्फ 2.23 लाख रुपये में दी जाएगी। इन बाइक्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दो हजार रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें