फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Rule: क्या अपनी कार में जरूरत से ज्यादा सामान ले जा रहे हैं? जान लें ये नियम, नहीं तो कट सकता है चालान

Sat, 18 Jul 2026 06:19 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोग छुट्टियां मनाने जाते समय या त्योहारों की भारी खरीदारी के बाद अपनी पर्सनल कार को सामान से ठसाठस भर लेते हैं। कई बार तो गाड़ी में तिल रखने की भी जगह नहीं बचती। अधिकांश लोग यही सोचते हैं कि उनकी अपनी निजी कार है, तो वे उसमें जितना चाहें उतना सामान लाद सकते हैं। लेकिन ठहरिए! कानूनन ऐसा बिल्कुल नहीं है। 
विज्ञापन
Car Overloading Challan - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहीं घूमने जाना हो, नया फर्नीचर खरीदना हो या घर बदलने की तैयारी हो, कई लोग अपनी निजी कार में जरूरत से ज्यादा सामान भर लेते हैं। कई बार कार की डिक्की ही नहीं, बल्कि पीछे और आगे की सीटें भी सामान से पूरी तरह भर जाती हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि निजी वाहन होने के कारण वे इसमें जितना चाहें उतना सामान ले जा सकते हैं। लेकिन ट्रैफिक नियम ऐसा नहीं कहते।

अगर आपकी कार में जरूरत से ज्यादा भार या ऐसा सामान पाया जाता है, जो नियमों के खिलाफ है। तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है और जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। ऐसे में सफर पर निकलने से पहले इन नियमों की जानकारी होना जरूरी है।

विज्ञापन

क्या निजी कार में कितना भी सामान ले जाना सही है?

नहीं। ट्रैफिक नियमों के अनुसार, निजी कार का इस्तेमाल केवल व्यक्तिगत उपयोग के लिए किया जा सकता है।

इसका मतलब यह है कि कार में अपने व्यक्तिगत सामान को ले जाने की अनुमति है। लेकिन यदि वाहन में जरूरत से ज्यादा भार या ऐसा सामान रखा जाता है जो नियमों का उल्लंघन करता है, तो इसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है।


किन परिस्थितियों में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है?

नियमों के मुताबिक, यदि किसी निजी कार में-

  • जरूरत से ज्यादा सामान (रखा गया हो।

  • व्यावसायिक सामान ढोया जा रहा हो।

तो यह नियमों के खिलाफ माना जा सकता है।

निजी वाहन केवल व्यक्तिगत उपयोग और व्यक्तिगत सामान ले जाने के लिए होते हैं, न कि भारी या व्यावसायिक माल की ढुलाई के लिए।

 

अगर भारी सामान ले जाना हो तो क्या करना चाहिए?

यदि किसी बड़े या भारी सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना हो, तो उसके लिए माल ढुलाई के लिए बने वाहन का इस्तेमाल करना चाहिए।

दरअसल, कार, बस और ऑटो जैसे यात्री वाहन लोगों के आवागमन के लिए बनाए गए हैं। इनका उद्देश्य भारी माल या व्यावसायिक सामान की ढुलाई करना नहीं है।


नियम तोड़ने पर कितना जुर्माना भरना पड़ सकता है?

जरूरत से ज्यादा भार या नियमों के विपरीत सामान ले जाने पर आर्थिक दंड का भी प्रावधान है।

जुर्माने का प्रावधान

  • पहली बार नियम तोड़ने पर: 500 रुपये का जुर्माना।

  • दोबारा उल्लंघन करने पर: 1,500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

किस कानून के तहत होती है कार्रवाई?

रिपोर्ट के अनुसार, निजी वाहन में नियमों के विपरीत भारी सामान या व्यावसायिक माल ले जाने पर कार्रवाई- 

  • मोटर व्हीकल रूल्स (Motor Vehicle Rules) के नियम 84(4) और

  • मोटर व्हीकल्स एक्ट (Motor Vehicles Act) की धारा 177

के तहत की जाती है।


सफर पर निकलने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

अगर आप अपनी निजी कार से कहीं जा रहे हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि वाहन का उपयोग केवल व्यक्तिगत जरूरतों के लिए हो और उसमें ऐसा कोई अतिरिक्त या व्यावसायिक सामान न रखा जाए, जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता हो।

नियमों का पालन करने से न केवल जुर्माने से बचा जा सकता है, बल्कि सड़क पर सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से सफर करना भी सुनिश्चित होता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें