फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में ₹40.48 लाख के ट्रैफिक चालान का भुगतान: 70% तक छूट के साथ लोगों ने अपनों को दिया अनोखा दिवाली गिफ्ट

Tue, 10 Nov 2026 11:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिवाली पर आमतौर पर लोग अपने परिवार और दोस्तों को मिठाई, कपड़े और दूसरे उपहार देते हैं। 
  • लेकिन इस बार कुछ लोगों ने अपने करीबियों को एक अलग तरह का तोहफा दिया।
  • उन्होंने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के पुराने ट्रैफिक चालान भरकर उन्हें आर्थिक राहत दी।
विज्ञापन
Traffic Challans - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान देश में उपहार देने का एक अनोखा और अनूठा ट्रेंड देखने को मिला। जहां पारंपरिक तौर पर दिवाली पर लोग एक-दूसरे को मिठाइयां, कपड़े या उपहार देते हैं, वहीं कई लोगों ने अपने परिजनों और दोस्तों के लंबे समय से लंबित ट्रैफिक चालानों का भुगतान करके उन्हें एक राहत भरा सरप्राइज दिया।

गुरुग्राम स्थित ऑनलाइन सर्विस प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के अनुसार, दिवाली अवधि के दौरान महज तीन दिनों के भीतर लोगों ने 40 लाख रुपये से अधिक के पेंडिंग चालान चुकता कर दिए। इस सूची में उत्तर प्रदेश का नोएडा शहर सबसे आगे रहा। 
विज्ञापन

 

3 दिनों के भीतर कितने लाख रुपये के चालान का निपटारा किया गया?

प्लेटफॉर्म के जरिए 6 नवंबर से 8 नवंबर 2026 के बीच वाहन चालकों ने रिकॉर्ड स्तर पर पेनल्टी जमा की:
  • ₹40.48 लाख का भुगतान: 6 से 8 नवंबर के बीच कुल 40.48 लाख रुपये के 3,250 ट्रैफिक चालानों का निपटारा किया गया। इसके लिए 2,440 अलग-अलग ट्रांजैक्शन किए गए।
  • औसत भुगतान: प्रति चालान औसतन लगभग 1,245 रुपये का भुगतान किया गया।
  • 9 लाख से ज्यादा नए चालान चेक हुए: इस दौरान प्लेटफॉर्म पर 9,32,120 नए ट्रैफिक चालान चेक किए गए और सिस्टम में जोड़े गए।
 

कंपनी ने चालान निपटाने के लिए ग्राहकों को क्या खास डिस्काउंट और सुविधा दी?

त्योहार के इस खास मौके को बढ़ावा देने के लिए प्लेटफॉर्म ने चालान क्लीयरेंस को आसान बनाया:
  • 70% तक सर्विस फीस डिस्काउंट: दिवाली के अवसर पर कंपनी ने अपनी प्लेटफॉर्म सर्विस फीस पर 70 प्रतिशत तक की भारी छूट की पेशकश की थी।
  • 'गिफ्ट ए चालान' विकल्प: देश में पहली बार यूजर्स को किसी अन्य व्यक्ति (रिश्तेदार या दोस्त) के ट्रैफिक चालान का भुगतान कर उसे 'दिवाली गिफ्ट' के रूप में भेजने का नया विकल्प दिया गया।
  • न्यू ईयर तक बढ़ा ऑफर: इस पहल को जनता से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए 'चालानवाला' के सह-संस्थापक और सीईओ अरविंद सिन्हाटिया ने घोषणा की है कि इस ऑफर को अब नए साल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को चालान मुक्त करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। 
 

नियम तोड़ने के मामले में कौन-सा ट्रैफिक उल्लंघन सबसे आगे रहा?

कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों से ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से जुड़े कई महत्वपूर्ण ट्रेंड्स सामने आए हैं:
  • बिना हेलमेट राइडिंग (नंबर-1): नियमों का उल्लंघन करने वालों में सबसे बड़ी संख्या दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट चलने वालों की रही, जिनके खिलाफ कुल 81,480 चालान काटे गए।
  • इम्प्रापर पार्किंग: गलत जगह वाहन पार्क करने पर 35,070 चालान जारी किए गए।
  • अधिकारियों के निर्देशों का उल्लंघन: सरकारी आदेशों या ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन न करने पर 30,720 चालान काटे गए।
 

देश के किन शहरों में सबसे ज्यादा चालान दर्ज किए गए?

शहरवार डेटा की बात करें तो उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर ट्रैफिक नियम उल्लंघन और चालान भुगतानों की लिस्ट में शीर्ष पर रहे:
  • नोएडा: 19,620 चालानों के साथ देश भर में पहले स्थान पर रहा।
  • गाजियाबाद: 14,120 चालानों के साथ दूसरे स्थान पर दर्ज किया गया।
  • गुवाहाटी: 12,440 चालानों के साथ तीसरे पायदान पर रहा।
  • लखनऊ: 10,610 चालान दर्ज किए गए।
  • वाराणसी: 7,990 चालान के साथ पांचवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें