फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Yaris भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 02 May 2018 04:56 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
toyota yaris
विज्ञापन

टोयोटा ने भारतीय बाजार में मिड साइज सेडान ‘यारिस’ को लॉन्च कर दिया है। इसे ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह कार Yaris Ativ और Vios नाम से उपलब्ध है। यह नई कार J, G, V और VX वाले चार वेरिएंट में उपलब्ध है। चारों वेरिएंट्स में सीवीटी और मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है। 

विज्ञापन


सेफ्टी के लिहाज से इस कार में सात एयरबैग्स दिए गए हैं, इसमें कर्टेन और नी एयरबैग्स भी शामिल है। इसमें फ्रंट पार्किंग सिस्टम, कैमरे के साथ रियर पार्किंग सेंसर, EBD के साथ ABS, स्टेबिलिटी कंट्रोल और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.75 लाख रुपये है।

इस कार में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 108 bhp का पावर और 140Nm का पिक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या विकल्प के तौर पर 7-स्टेप ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसके मैनुअल ट्रासंमिशन की फ्यूल एफिशिएंसी 17.1kmpl है, वहीं सीवीटी ट्रांसमिशन की एफिशिएंसी 17.8kmpl है। यारिस के चारों व्हील्स में डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें