इन्वर्टर असेंबली में खामी बनी वजह
दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक, यह मामला नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) के पास दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि समस्या हाइब्रिड सिस्टम की इन्वर्टर असेंबली से जुड़ी है। यही कंपोनेंट बैटरी से आने वाली बिजली को इलेक्ट्रिक मोटर तक पहुंचाने का काम करता है। टोयोटा के अनुसार, इन्वर्टर के भीतर लगा एक बोल्ट ढीला हो सकता है, जिससे सर्किट में ब्रेक आ सकता है।
यह भी पढ़ें - Auto Sales: जीएसटी कटौती से साल के आखिर में बढ़ी मांग, 2025 में पीवी बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड
पावर लॉस या लिम्प मोड में जा सकती है गाड़ी
अगर यह ओपन सर्किट बनता है, तो वाहन अचानक पावर खो सकता है या ‘लिम्प मोड’ में चला सकता है, जिसमें गाड़ी की ताकत सीमित हो जाती है। कुछ खास परिस्थितियों में यह खामी शॉर्ट सर्किट का कारण भी बन सकती है, जिससे आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है। कंपनी का कहना है कि ऐसे मामलों में चेतावनी लाइट्स ड्राइवर को अलर्ट कर देंगी।
यह भी पढ़ें - 2026 Kawasaki Z650RS: भारत में लॉन्च हुई नई कावासाकी Z650RS, जानें कीमत और फीचर्स
अब तक 34 घटनाएं और 15 वारंटी क्लेम दर्ज
टोयोटा ने बताया कि इस समस्या से जुड़ी अब तक 34 घटनाओं की रिपोर्ट मिली है और 15 वारंटी क्लेम भी दर्ज किए गए हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर कंपनी ने स्वेच्छा से रिकॉल का फैसला लिया है। फिलहाल किसी गंभीर दुर्घटना की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।
यह भी पढ़ें - Automobile Sector: दिसंबर में ऑटो सेक्टर को मिलेगी रफ्तार, सभी सेगमेंट में मजबूत बढ़ोतरी के संकेत
समाधान पर काम जारी, फरवरी 2026 तक मालिकों को सूचना
कंपनी ने अभी तक इस खामी का स्थायी समाधान तय नहीं किया है। टोयोटा का कहना है कि वह फिक्स पर काम कर रही है और जैसे ही समाधान तैयार होगा। प्रभावित वाहन मालिकों के साथ जानकारी साझा की जाएगी। इस बीच, कंपनी 13 फरवरी 2026 तक डाक के जरिए सभी संबंधित ग्राहकों को रिकॉल की सूचना भेजेगी।
यह भी पढ़ें - Delhi Pollution: ग्रैप-4 के तहत दिल्ली में वाहनों पर सख्ती, जानें अगले आदेश तक किन गाड़ियों की है नो-एंट्री
मरम्मत पूरी तरह मुफ्त होगी
टोयोटा ने साफ किया है कि एक बार सुधार प्रक्रिया तय हो जाने के बाद, सभी जरूरी मरम्मत वारंटी के तहत पूरी तरह मुफ्त की जाएंगी। वाहन मालिक टोयोटा के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं। या फिर वे NHTSA की रिकॉल वेबसाइट पर जाकर यह जांच सकते हैं कि उनकी गाड़ी इस रिकॉल में शामिल है या नहीं।
यह भी पढ़ें - No PUCC-No Fuel: एक फरवरी से ओडिशा में बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, परिवहन मंत्री ने फैसले का किया बचाव
यह भी पढ़ें - Ducati XDiavel V4: भारत में लॉन्च हुई डुकाटी XDiavel V4, कीमत इतनी की खरीद सकते हैं महंगी इलेक्ट्रिक एसयूवी
भारत में भी पहले हो चुकी है Camry की रिकॉल
भारत में भी टोयोटा कैमरी को अक्तूबर 2025 में रिकॉल किया गया था। उस समय समस्या पार्किंग असिस्ट ECU से जुड़ी थी, जो पैनोरमिक व्यू मॉनिटर सिस्टम का हिस्सा है। अगर यह खामी ठीक न की जाती, तो रियर-व्यू इमेज फ्रीज हो सकती थी या डिस्प्ले बंद हो सकता था। भारतीय बाजार में टोयोटा कैमरी की मौजूदा शुरुआती कीमत 47.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
यह भी पढ़ें - Vehicles Price: दिल्ली में पेट्रोल और सीएनजी वाहन हो सकते हैं महंगे, सरकार ग्रीन सेस बढ़ाने पर कर रही है विचार
यह भी पढ़ें - Year Ender 2025: इस साल भारत में लॉन्च हुईं टॉप-5 मोटरसाइकिलें, क्लासिक से एडवेंचर तक दमदार विकल्प
यह भी पढ़ें - Year Ender 2025: EV से लेकर SUV तक, ये हैं वो टॉप कार लॉन्च जिन्होंने भारत के ऑटो सेक्टर की सोच बदली