फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया पेटेंट: EV की बोरियत होगी खत्म? क्लच और मैनुअल गियर के साथ आ रही है Toyota की नई इलेक्ट्रिक कार!

Tue, 09 Jun 2026 11:36 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Toyota EV Manual Gearbox: इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को लेकर सबसे बड़ी शिकायत यह रही है कि उनमें पारंपरिक पेट्रोल या डीजल कारों जैसी ड्राइविंग फील नहीं मिलती। इसी समस्या का समाधान खोजने के लिए टोयोटा एक नई तकनीक पर काम कर रही है। कंपनी ने हाल ही में एक ऐसे मैनुअल गियरबॉक्स सिस्टम का पेटेंट कराया है, जो इलेक्ट्रिक कारों में भी मैनुअल ट्रांसमिशन का अनुभव देगा।
विज्ञापन
जानिए कैसे काम करेगी Toyota की ये नई तकनीक - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आपको भी इलेक्ट्रिक कारें (ईवी) चलाने में उबाऊ लगती हैं? अगर आप मैनुअल गियर वाली कारों के शौकीन हैं और क्लच दबाकर गियर बदलने का मजा मिस करते हैं, तो टोयोटा आपके लिए एक शानदार तकनीक लेकर आ रही है। कंपनी एक ऐसे नए सिस्टम पर काम कर रही है। जिससे इलेक्ट्रिक कारों में भी आपको बिल्कुल पारंपरिक पेट्रोल-डीजल (ICE) वाली मैनुअल कार चलाने जैसा असली अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन

क्या है Toyota का नया पेटेंट?

टोयोटा ने एक नए कंट्रोल सिस्टम का पेटेंट कराया है। यह एक सिम्युलेटेड (नकली) मैनुअल गियरबॉक्स सिस्टम है, जिसमें बाकायदा एक क्लच पैडल और गियर शिफ्टर दिया जाएगा। यह पेटेंट मूल रूप से जनवरी में फाइल किया गया था, जिसे मई के अंत में पब्लिश किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोयोटा पिछले तीन वर्षों से इस नकली मैनुअल गियरबॉक्स की टेस्टिंग कर रही है और अब यह तकनीक अपनी एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी है।


कैसे काम करेगा यह मैनुअल गियरबॉक्स?

यह नया सिस्टम आपकी ड्राइविंग स्किल्स को भी टेस्ट करेगा। यह बिल्कुल एक असली मैनुअल कार की तरह बर्ताव करेगा:

  • असली कार जैसा इंजन बंद होना: अगर आप ड्राइविंग करते समय कोई गलती करते हैं, जैसे गलत इंजन स्पीड पर गलत गियर डालना, तो आम कारों की तरह ही इस ईवी में भी झटके महसूस होंगे।
  • ब्रेकिंग और मोटर कंट्रोल: गलत गियर शिफ्टिंग के दौरान सिस्टम मोटर को रोक देगा और अपने आप ब्रेक लगा देगा, जिससे बिल्कुल असली कार के बंद होने जैसा फील आएगा।
  • सेफ्टी और स्किल मॉनिटरिंग: यह स्मार्ट सिस्टम यह भी तय कर सकेगा कि ड्राइवर की स्किल का लेवल क्या है और उसी के आधार पर जरूरी सेफ्टी फीचर्स को एक्टिवेट करेगा।

विज्ञापन

Hyundai Ioniq 5 N से कैसे है अलग?

आपको बता दें कि ह्यूंदै ने भी अपनी परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 N में नकली गियरशिफ्ट का फीचर दिया है। ह्यूंदै का सिस्टम मैनुअल मोड में कार के टॉप आरपीएम को हिट करने का अहसास देता है।

हालांकि, कई लोगों को ह्यूंदै का यह फीचर थोड़ा दिखावटी लगता है। इसके मुकाबले, टोयोटा का यह नया पेटेंट तकनीकी रूप से ज्यादा असली और दिलचस्प लगता है क्योंकि यह गियरबॉक्स की कमियों और झटकों को भी महसूस कराएगा।


क्यों पड़ रही है इस तकनीक की जरूरत?

कार कंपनियां लंबे समय से इस बात की कोशिश कर रही हैं कि इलेक्ट्रिक कारों की ड्राइविंग को और ज्यादा एंगेजिंग और मजेदार कैसे बनाया जाए। ज्यादातर कार प्रेमियों को ईवी एक घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की तरह लगते हैं।

ऐसे में, टोयोटा का यह मैनुअल गियरबॉक्स फीचर उन लोगों को अपनी ओर खींचेगा, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के दौर में भी पुरानी मैनुअल कारों का चार्म और ड्राइविंग का मजा छोड़ना नहीं चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें