फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Camry 2024: टोयोटा कैमरी न्यू जेनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 11 Dec 2024 03:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Toyota Camry (टोयोटा कैमरी) के न्यू जेनरेशन मॉडल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। नौवीं पीढ़ी की टोयोटा कैमरी को पिछले साल वैश्विक बाजार में पेश किया गया था। यह पिछले 11 सालों से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। 
विज्ञापन
Toyota Camry - फोटो : Toyota
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Toyota Camry (टोयोटा कैमरी) के न्यू जेनरेशन मॉडल को भारतीय बाजार में 48 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह प्रीमियम सेडान अपने पिछले मॉडल की तरह ही CKD या कंप्लीटली नॉक्ड डाउन यूनिट के जरिए ही भारतीय बाजार में आती है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। नए मॉडल में नए फीचर्स के साथ-साथ बिल्कुल नई डिजाइन लैंग्वेज भी है। टोयोटा कैमरी का मुकाबला स्कोडा सुपर्ब और BYD सील ईवी से होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

प्लेटफॉर्म
नौवीं पीढ़ी की टोयोटा कैमरी को पिछले साल वैश्विक बाजार में पेश किया गया था। यह पिछले 11 सालों से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह TNGA-K प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

नई टोयोटा कैमरी में कौन सा इंजन लगा है?
टोयोटा कैमरी सेडान के लेटेस्ट वर्जन में 2.5-लीटर चार-सिलेंडर इंजन लगा है। यह इंजन अधिकतम 222 बीएचपी का पावर और 221 एनएम का टॉर्क आउटपुट देता है। यह पावर eCVT ट्रांसमिशन के जरिए आगे के पहियों तक पहुंचती है।

लुक में क्या हुआ बदलाव
डिजाइन में बदलाव के मामले में, नई कैमरी पिछली पीढ़ी से काफी अलग दिखती है। इसमें चौड़ी ग्रिल डिजाइन और ज्यादा एंगुलर हेडलैंप के साथ-साथ एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप का नया सेट है। पीछे की तरफ, रैपअराउंड एलईडी टेल लैंप के सेट के साथ लेक्सस की झलक दिखती है। साइड लुक की बात करें तो इसमें, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स का नया सेट मिलता है।

नई टोयोटा कैमरी में क्या-क्या खूबियां हैं?
2025 टोयोटा कैमरी अपने लेटेस्ट जनरेशन मॉडल में कई नए फीचर्स पेश करती है। डैशबोर्ड 12.3 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ-साथ समान साइज के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले से लैस है। इंफोटेनमेंट सिस्टम में एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी शामिल होगी। इंफोटेनमेंट सिस्टम एक मॉडर्न यूजर एक्सपीरियंस देगा।
विज्ञापन

फीचर्स
इसके अलावा, इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, वायरलेस चार्जिंग पैड और नौ स्पीकर वाला प्रीमियम जेबीएल ऑडियो सिस्टम जैसी अन्य फीचर्स भी होंगे। इसके अलावा, कैमरी में लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), 10-इंच हेड-अप डिस्प्ले (HuD) और 360-डिग्री कैमरा भी शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें