Mahindra Thar Roxx
- फोटो : Mahindra
Mahindra Thar Roxx
Mahindra ने 5-दरवाजे वाले वर्जन Thar Roxx को 15 अगस्त को भारत में लॉन्च किया। इसे नया डिजाइन के साथ ही मॉडर्न इंटीरियर दिया गया है। इसके कुछ खास फीचर्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। Thar Roxx को 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में लाया गया है।
Hyundai Creta 2024
- फोटो : Hyundai
2024 Hyundai Creta
कीमत: 11 लाख से लेकर 20.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
इस साल की शुरुआत में ही 2024 Hyundai Creta को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसके डिजाइन को अपग्रेज करने के साथ ही 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया, जो 160 PS की पीक पावर जनरेट करता है। न्यू क्रेटा में ड्यूल 10.25 इंच डिस्प्ले के साथ इंफोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल-ज़ोन AC, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
Mahindra XUV 3XO
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV 3XO
कीमत: 7.79 लाख से लेकर 15.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
Mahindra ने XUV300 को विजुअल और फीचर्स अपग्रेड देकर XUV 3XO को अप्रैल में लॉन्च किया। इसे नए डिजाइन और इंटीरियर्स के साथ कई नए फीचर्स दिए गए हैं। यह एसयूवी टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में पेश की गई है। इसे 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट यूनिट, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
Tata Curvv EV Electric Coupe SUV
- फोटो : Tata Motors
Tata Curvv
कीमत: 10 लाख से लेकर 19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
Curvv को भारत में 7 अगस्त को लॉन्च किया गया। इसे तीन इंजन ऑप्शन 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल, 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ लाया गया है। इसमें पावर्ड टेलगेट, जेस्चर कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यह कार इलेक्ट्रिक वर्जन में भी लाॅन्च की गई है।
Citroen Basalt Coupe SUV
- फोटो : Citroen India
Citroen Basalt
कीमत: 8 लाख से लेकर 13.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
टाटा कर्व के लॉन्च होने के तुरंत बाद ही Citroen ने Basalt Coupe SUV को लॉन्च किया। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिया गया है। फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Nissan Magnite 2024
- फोटो : Nissan
2024 Nissan Magnite
कीमत: 5.99 लाख से लेकर 11.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
2024 Magnite निसान इंडिया की इस साल की एकमात्र लाॅन्च रही। इसे छोटे-मोटे अपडेट्स के साथ लाया गया है। नई मैग्नाइट में नए फ्रंट लुक के साथ नए अलाय व्हील्स और एक नया केबिन थीम मिलता है। यह कार 8 इंच का टचस्क्रीन, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, और 360-डिग्री कैमरा जैसे नए फीचर्स से लैस है।
2024 Hyundai Alcazar Facelift SUV
- फोटो : Hyundai
2024 Hyundai Alcazar
कीमत: 14.99 लाख से लेकर 21.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
Hyundai ने Alcazar फेसलिफ्ट इस साल कंपनी की प्रीमियम लाॅन्च रही। इसे फीचर्स जैसे इलेक्ट्रिक बॉस मोड, दोनों पंक्तियों के लिए वायरलेस फोन चार्जर्स और ADAS से लैस किया गया है। इसमें टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं।
Skoda Kylaq
- फोटो : Skoda
Skoda Kylaq
कीमत: 7.89 लाख से लेकर 14.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
Skoda Kylaq को भारत में कंपनी की सबसे किफायती एसयूवी के तौरपर लाॅन्च किया गया है। यह केवल सिंगल 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सिंगल-पेन सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।