फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल 2026 में इन कारों की रही भारी डिमांड: मारुति डिजायर ने मारी बाजी, टाटा पंच रही दूसरे स्थान पर

Fri, 08 May 2026 03:44 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Selling Cars India April 2026: अप्रैल 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए एक शानदार महीना रहा, जहां कारों की बिक्री में 25% का बड़ा उछाल देखा गया। इस महीने मारुति डिजायर ने शानदार वापसी करते हुए देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का ताज अपने नाम किया, जबकि टाटा पंच ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह मजबूत की। अप्रैल 2026 में भारत की टॉप-25 बेस्ट-सेलिंग कारों की पूरी लिस्ट और उनके ताजा आंकड़े क्या रहे...जानेंगे इस लेख में।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी डिजायर - फोटो : मारुति सुजुकी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए बिक्री के लिहाज से एक बेहद शानदार महीना साबित हुआ है। इस महीने पैसेंजर व्हीकल्स (पीवी) की कुल बिक्री 4,41,721 यूनिट्स रही। इसने पिछले साल के मुकाबले 25% की शानदार सालाना ग्रोथ (YoY) दर्ज की है। हालांकि, मार्च 2026 की तुलना में बिक्री में 1.3% की मामूली गिरावट आई है।

विज्ञापन


कार कंपनियों के प्रदर्शन की बात करें तो मारुति सुजुकी एक बार फिर देश की सबसे बड़ी कार विक्रेता कंपनी बनी हुई है। इसके बाद दूसरे नंबर पर टाटा मोटर्स ने कब्जा जमाया है, जबकि महिंद्रा और ह्यूंदै क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर रहीं।


बिक्री के मुख्य हाइलाइट्स 

मारुति डिजायर बनी नंबर 1: अप्रैल 2026 में मारुति की इस मशहूर सेडान ने सबको पीछे छोड़ दिया। पिछले महीने इसकी कुल 23,580 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल अप्रैल (16,996 यूनिट्स) के मुकाबले 39% ज्यादा है।

विज्ञापन

टाटा पंच का जलवा बरकरार: बिक्री के मामले में टाटा की इस माइक्रो एसयूवी ने शानदार दूसरा स्थान हासिल किया है। अप्रैल 2026 में पंच की 19,107 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल के मुकाबले इसमें 53% की जबर्दस्त ग्रोथ दर्ज की गई है।
मारुति अर्टिगा का एमपीवी सेगमेंट पर राज: मारुति अर्टिगा न सिर्फ देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी, बल्कि यह भारत की बेस्ट-सेलिंग एमपीवी (7-सीटर) भी रही। इसकी कुल 19,063 यूनिट्स की बिक्री हुई।
फ्रोंक्स, वैगनआर और बलेनो की मजबूत पकड़: मारुति का दबदबा टॉप-10 में साफ नजर आया। मारुति फ्रोंक्स, वैगनआर और बलेनो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लिस्ट में क्रमशः चौथा, पांचवां और छठा स्थान हासिल किया।


अप्रैल 2026 में भारत की टॉप 25 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें

नीचे दी गई लिस्ट में आप देख सकते हैं कि पिछले महीने किन 25 कारों ने ग्राहकों को सबसे ज्यादा आकर्षित किया:
 

रैंक कार का नाम बिक्री (यूनिट्स में)
1 मारुति डिजायर 23,580
2 टाटा पंच 19,107
3 मारुति अर्टिगा 19,063
4 मारुति फ्रोंक्स 18,829
5 मारुति वैगनआर 18,648
6 मारुति बलेनो 18,306
7 टाटा नेक्सन 18,126
8 मारुति स्विफ्ट 17,829
9 ह्यूंदै क्रेटा 15,291
10 महिंद्रा स्कॉर्पियो 14,719
11 मारुति ब्रेजा 14,124
12 मारुति विक्टोरिस 13,701
13 मारुति ईको 13,087
14 ह्यूंदै वेन्यू 12,420
15 मारुति ऑल्टो 10,856
16 किआ सेल्टोस 10,566
17 किआ सोनेट 10,537
18 महिंद्रा थार 10,459
19 टोयोटा इनोवा + हाइक्रॉस 9,630
20 टोयोटा हाइराइडर 9,115
21 महिंद्रा बोलेरो 8,917
22 महिंद्रा XUV 7XO 8,630
23 ह्यूंदै एक्सटर 8,096
24 मारुति ग्रैंड विटारा 7,718
25 महिंद्रा XUV 3XO 7,517

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें