सबसे पहले बात कीमत की करते हैं तो नई Bajaj Platina 110 H-Gear के ड्रम वेरिएंट की कीमत 53,376 रुपये है। जबकि इसके डिस्क वेरिएंट कीमत 55,373 रुपये है। ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शो रूम हैं। 60 हजार के भीतर आने वाली बाइक की लिस्ट में अब ग्राहकों के पास एक और ऑप्शन मिल गया है।
बजाज की Platina पहले से भी मार्किट में मौजूद थी लेकीन अब इस ज्यादा दमदार बना दिया है। इसमें अब 115cc का इंजन दिया गया है, जो 8.6 PS की पावर और 9.81 NM का टॉर्क देता है। बाइक में अब 5 स्पीड गियर मिलेंगे।
असरदार ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में व्हील में 240mm का डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में 110mm का ड्रम ब्रेक मिलेगा। सेफ्टी के लिहाज से इसमें CBS फीचर शामिल किया गया है जिसकी वजह से अचानक और असरदार ब्रेकिंग लगती है।
बजाज का दावा है की नई Platina बेहतर कम्फ़र्ट देती है, लिहाजा कंपनी ने इस बाइक के फ्रंट में 135mm SOS टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में 110mm नाइट्रॉक्स गैस सस्पेंशन दिया है। खराब रास्तों पर बाइक बेहतर प्रदर्शन करती है। वही इसकी लम्बी सीट सॉफ्ट है इसलिए घंटो बाइक पर बैठा जा सकता है।
Bajaj Platina 110 H-Gear भारतीय बाजार में Ebony Black के साथ Blue decals, Ebony Black के साथ Royal Burgundy decals और Cocktail wine Red में उपलब्ध है। आप अपनी पसंद के हिसाब से बाइक चुनाव कर सकते हैं ।
नई Platina अपने सेगमेंट की पहली ऐसी बाइक है जिसमें स्पेशल Highway-Gear दिया गया है। इससे राइडर को हाइवे पर एक आरामदायक राइडिंग का अनुभव मिलेगा। वही बाइक में गियर-शिफ्ट गाइड’ (GSG) जैसी खूबी भी है इससे गियर डाउनशिफ्ट और अपशिफ्ट में मदद मिलती है।