फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Customization: बाइक को देना है यूनिक लुक? जानें किन बाइक्स में मिलती है कस्टमाइजेशन की सबसे ज्यादा आजादी

Fri, 19 Jun 2026 11:01 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Custom Friendly Bikes India: अब बाइक को लोग अपने सफर का साधन ही नहीं, बल्कि अपना दोस्त और अपनी पहचान भी मान रहे है। तो अगर आप भी ऐसी मोटरसाइकिल चाहते हैं, जिसे अपनी पसंद के हिसाब से आसानी से बदल सकें, तो ये मॉडल्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। जानिए कौन-सी बाइक देती है सबसे ज्यादा पर्सनलाइजेशन की सुविधा?
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Best Customizable Motorcycles: भारत में बाइक खरीदने वाले युवाओं के बीच अब सिर्फ परफॉर्मेंस या माइलेज ही नहीं, बल्कि कस्टमाइजेशन भी बड़ा फैक्टर बन चुका है। कई युवा अब ऐसी बाइक चाहते हैं, कि उनकी मोटरसाइकिल ट्रैफिक में बिल्कुल अलग दिखे। यही वजह है कि अब कई कंपनियां फैक्ट्री-अप्रूव्ड एक्सेसरीज, ऑफिशियल कॉन्फिग्यूरेटर और मॉड्यूलर डिजाइन के साथ ऐसी बाइक्स पेश कर रही हैं जिन्हें अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार आसानी से बदला जा सकता है। आइए जानते हैं भारत की ऐसी मोटरसाइकिलों के बारे में जो कस्टमाइजेशन के मामले में सबसे आगे मानी जाती हैं।

विज्ञापन


1. Royal Enfield Shotgun 650: कस्टमाइजेशन को ध्यान में रखकर बनाई गई बाइक
रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 उन चुनिंदा मोटरसाइकिलों में शामिल है, जिन्हें शुरुआत से ही कस्टमाइजेशन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें रिमूवेबल रियर सबफ्रेम दिया गया है, जिससे राइडर सिंगल-सीट बॉबर और ड्यूल-सीट सेटअप के बीच आसानी से बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा फ्लाईस्क्रीन, बार-एंड मिरर्स, अलॉय व्हील्स, कस्टम सीट्स और कई फैक्ट्री-अप्रूव्ड एक्सेसरीज उपलब्ध हैं।

2. TVS Ronin: अपनी पसंद के अनुसार बदलें लुक और उपयोगिता
TVS रोनिन अपने नियो-रेट्रो डिजाइन और कस्टमाइजेशन विकल्पों की वजह से तेजी से लोगों को पसंद आ रही हैं। कंपनी इसके लिए टूरिंग सैडल स्टे, रेडिएटर गार्ड, कस्टम वाइजर, टेल टिडी और लगेज सॉल्यूशंस जैसी कई एक्सेसरीज ऑफर करती है।
विज्ञापन


3. Triumph Speed 400: प्रीमियम एक्सेसरीज के साथ शानदार विकल्प
ट्रायम्फ स्पीड 400 अपने सेगमेंट में सबसे बड़े फैक्ट्री एक्सेसरी पैकेज के साथ आती है। कंपनी के ऑफिशियल कॉन्फिग्यूरेटर के जरिए खरीदार 25 से ज्यादा जेनुइन एक्सेसरीज चुन सकते हैं, जिनमें क्विल्टेड सीट्स, एलईडी इंडिकेटर्स, फ्लाईस्क्रीन और इंजन प्रोटेक्शन शामिल हैं।

4. Jawa 42 Bobber: फैक्ट्री से ही मिलता है यूनिक कस्टम लुक
जावा 42 बॉबर पहले से ही एक अलग पहचान वाली मोटरसाइकिल है। इसके लिए कंपनी लेदर टैंक रैप्स, मेश हेडलैंप ग्रिल्स और कई स्टाइलिंग एन्हांसमेंट्स ऑफर करती है, जो इसके बॉबर लुक को और आकर्षक बनाते हैं।

5. Hero Xpulse 200 4V: एडवेंचर राइडर्स के लिए कस्टमाइजेशन का दम
हीरो एक्सप्लस 200 4V एडवेंचर प्रेमियों के बीच काफी पसंद की जा रही है। इसकी ऑफिशियल रैली किट में रैली-स्पेक टायर्स, लॉन्ग-ट्रैवल एडजस्टेबल सस्पेंशन, हैंडलबार राइजर्स और टॉलर सीट जैसे अपग्रेड मिलते हैं।

6. Royal Enfield Classic 350: कस्टमाइजेशन की दुनिया का सबसे बड़ा नाम
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 भारत की सबसे ज्यादा कस्टमाइज की जाने वाली मोटरसाइकिलों में शामिल है। मेक इट योर्स (MiY) प्रोग्राम के जरिए ग्राहक डिलीवरी से पहले ही सीट, मिरर्स, पेंट स्कीम, अलॉय व्हील्स, इंजन गार्ड्स और बैजेस जैसी कई चीजों को अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें