फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

₹10 लाख से कम बजट में इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर देने वाली कार कौन है?: प्रदूषण से बचाएंगी ये टॉप-5 किफायती कारें

Mon, 09 Nov 2026 08:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • उत्तर भारत समेत देश के कई शहरों में सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ जाता है।
  • त्योहारों के दौरान आतिशबाजी, बढ़ता प्रदूषण और मौसम में बदलाव जैसे कई कारण हवा की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं।
  • ऐसे में घर के बाहर ही नहीं, बल्कि कार के केबिन में भी साफ हवा की जरूरत महसूस होती है।
विज्ञापन
Cars With Built-in Air Purifiers - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दियों के मौसम में भारत के कई शहरों, विशेषकर उत्तर भारत में,  वायु गुणवत्ता (AQI) बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच जाती है। त्योहारी सीजन के दौरान आतिशबाजी, पराली के धुएं, बदलते मौसम और वाहनों के प्रदूषण के कारण हवा में सूक्ष्म कण और जहरीले तत्व घुल जाते हैं। 

चूंकि हम हर दिन यात्रा के दौरान अपनी कारों के भीतर काफी समय बिताते हैं, इसलिए बाहर के जहरीले स्मॉग और प्रदूषण से बचने के लिए कार में 'इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर' का होना बेहद जरूरी हो गया है। यूं तो भारतीय बाजार में कई प्रीमियम कारों में यह फीचर मिलता है। लेकिन अगर आप बजट में यह सुरक्षा चाहते हैं, तो भारत में उपलब्ध टॉप 5 सबसे किफायती कारों की पूरी लिस्ट यहां देखें।
विज्ञापन

 

10 लाख रुपये से कम बजट में एयर प्यूरीफायर देने वाली एकमात्र कार कौन-सी है?

Tata Punch

  • वेरिएंट और फीचर्स: टाटा पंच (Tata Punch) ने अपनी उपयोगिता, दमदार सेफ्टी और वैल्यू-फॉर-मनी के दम पर बाजार में अलग पहचान बनाई है। इसके Adventure और Accomplished ट्रिम्स में इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि 10 लाख रुपये से कम कीमत में यह फीचर देने वाली पंच भारत की एकमात्र कार है।
  • कीमत: एयर प्यूरीफायर फीचर वाले वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 7.77 लाख रुपये से 10.97 रुपये लाख के बीच है।


देश की सबसे भरोसेमंद कॉम्पैक्ट SUV के किस वेरिएंट में एयर प्यूरीफायर मिलता है?

Maruti Suzuki Brezza

  • वेरिएंट और फीचर्स: भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) भी इस लिस्ट में शामिल है। इसके टॉप-स्पेक ZXI+ ट्रिम में यह फीचर उपलब्ध है। ब्रेजा के अपडेटेड वर्जन में दिए गए 10.1-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ इस इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर को इंटीग्रेट किया गया है।
  • कीमत: इस फीचर से लैस वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 11.26 लाख रुपये से 13.55 लाख रुपये के बीच रखी गई है।
 

टेक-लोडेड सब-कॉम्पैक्ट SUV किआ सोनेट में एयर प्यूरीफायर किन वेरिएंट्स में आता है?

Kia Sonet

  • वेरिएंट और फीचर्स: किआ सोनेट (Kia Sonet) अपनी शुरुआत से ही टेक-लोडेड फीचर्स और दमदार इंजन ऑप्शंस के लिए जानी जाती है। एक समय पर यह भारत में इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर देने वाली सबसे सस्ती कार हुआ करती थी। फिलहाल सोनेट के HTX, GTX+ और X-Line वेरिएंट्स में यह एयर प्यूरीफायर सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है।
  • कीमत: इस फीचर वाले वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 11.60 लाख रुपये से 14.36 लाख रुपये तक जाती है।
 

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली एसयूवी टाटा नेक्सन के किस ट्रिम में केबिन एयर प्यूरीफायर मिलता है?

Tata Nexon

  • वेरिएंट और फीचर्स: टाटा नेक्सन (Tata Nexon) फीचर्स और सुरक्षा के मामले में एक बेहद सुसज्जित एसयूवी मानी जाती है। इसके Fearless+ ट्रिम में इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर फीचर दिया गया है, जिसे कार के बड़े टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
  • कीमत: नेक्सन के Fearless+ ट्रिम स्पेक्ट्रम की एक्स-शोरूम कीमत 12.42 लाख रुपये से 14.70 लाख रुपये के बीच है।

विज्ञापन

बेहतरीन राइड क्वालिटी वाली होंडा एलीवेट के किस मॉडल में एयर प्यूरीफायर है?

Honda Elevate

  • वेरिएंट और फीचर्स: जापानी कार निर्माता की होंडा एलीवेट (Honda Elevate) अपने केबिन स्पेस, राइड क्वालिटी और सीधे-सादे और व्यावहारिक अप्रोच के लिए पसंद की जाती है। हाल ही में पेश किए गए इसके अपडेटेड/फेसलिफ्ट वर्जन में इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर को शामिल किया गया है जो केबिन के वातावरण को तरोताजा रखता है।
  • कीमत: एयर प्यूरीफायर से लैस इसके वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 13.93 लाख रुपये से 18.40 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें