फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG cars India: सीएनजी एसयूवी खरीदने का प्लान? ये पांच मॉडल देती हैं जबरदस्त माइलेज, जानें कौन सबसे बेहतर

Thu, 13 Aug 2026 10:12 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Mileage CNG SUVs: अगर आपको SUV का लुक पसंद है लेकिन जेब पर फ्यूल का भारी खर्च रोक रहा है, तो अब चिंता की बात नहीं है। भारतीय बाजार में कई ऐसी शानदार CNG SUVs मौजूद हैं, जो दमदार लुक्स के साथ बेहतरीन माइलेज देती हैं और आपकी रोजाना की रनिंग कॉस्ट को काफी कम कर देती हैं। आइए जानते हैं इन गाड़ियों की पूरी डिटेल।
 
विज्ञापन
टॉप सीएनजी कार (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Best Mileage CNG Cars India: यदि आप एक नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि वह दिखने में आकर्षक होने के साथ-साथ आपकी जेब पर कम बोझ डाले, तो सीएनजी एसयूवी आपके लिए एक सही विकल्प हो सकती है। आइए जानते हैं उन पांच सीएनजी एसयूवी के बारे में, जो माइलेज के हिसाब से सबसे आगे हैं।

विज्ञापन


1. मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स CNG

  • इस लिस्ट में सबसे ऊपर मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स का नाम आता है। सीएनजी के साथ यह एसयूवी 28 km/kg का माइलेज देती है, जो इस सूची में सबसे ज्यादा है।
  • फ्रॉन्क्स में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे सीएनजी पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है। बेहतर माइलेज के साथ यह कार अच्छी परफॉर्मेंस देने का दावा करती है। यह मारुति की पसंदीदा कारों में शामिल है और हर महीने इसकी अच्छी बिक्री भी होती है। 


2. मारुति सुजुकी ब्रेजा CNG

Brezza Car

  • लिस्ट में दूसरा नाम मारुति सुजुकी ब्रेजा का है। यह मारुति की प्रीमियम SUV है और CNG वेरिएंट में भी उपलब्ध है। कंपनी की इस एसयूवी का सीएनजी माइलेज 26 km/kg बताया गया है।
  • ब्रेजा में आपको 1.5-लीटर इंजन मिलता है। यह SUV अपने दमदार डिजाइन के साथ-साथ किफायती रनिंग के लिए भी जानी जाती है। मारुति की लोकप्रिय गाड़ियों में शामिल होने के कारण इसकी बाजार में अच्छी मांग बनी रहती है।

विज्ञापन

3. रेनो काइगर CNG

  • तीसरे नंबर पर रेनो काइगर है। ज्यादा माइलेज वाली CNG SUV की तलाश करने वालों के लिए यह एक किफायती विकल्प हो सकती है।
  • इसमें 1-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है और सीएनजी पर यह SUV 24 km/kg का माइलेज दे सकती है। रेनो काइगर की देशभर में बिक्री होती है और यह अपने कॉम्पैक्ट एसयूवी फॉर्मेट के लिए जानी जाती है।


4. निसान मैग्नाइट CNG

  • निसान मैग्नाइट भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें 1-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है और यह भी 24 km/kg का माइलेज ऑफर करती है।
  • निसान मैग्नाइट में ग्राहकों को पांच-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। खास बात यह है कि दी गई इस सूची में यह एकमात्र SUV है जिसमें CNG के साथ AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
  • इस मॉडल में रेट्रोफिटेड CNG किट बाहर से लगवाई जाती है।


5. टाटा नेक्सन CNG

  • लिस्ट में पांचवें नंबर पर टाटा नेक्सन का नाम है।टाटा नेक्सन अपनी सुरक्षा को लेकर अच्छी पहचान रखती है और अब इसका CNG वेरिएंट भी बेहतर माइलेज देने वाली SUVs की इस सूची में शामिल है।
  • टाटा नेक्सन CNG का माइलेज 24 km/kg बताया गया है। इसकी खासियत इसका डुअल-सिलेंडर लेआउट है, जिससे कार की डिक्की में ज्यादा जगह मिलती है।
  • यह SUV CNG पर भी अच्छी पावर देने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा टाटा का देशभर में सर्विस नेटवर्क भी मजबूत है, जिसके कारण नेक्सन की हर महीने अच्छी बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें