फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Expressways In India: लंबा सफर नहीं बनेगा उबाऊ, देश के पांच हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे पर यात्रा बनाएं रोमांचक

Fri, 01 Aug 2025 05:03 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top 5 Expressways: भारत में तेजी से बनते आधुनिक एक्सप्रेसवे अब सफर को और भी तेज, सुरक्षित और आरामदायक बना रहे हैं। अगर आप हाई-स्पीड ड्राइविंग का मजा लेना चाहते हैं, तो ये 5 एक्सप्रेसवे आपके लिए एकदम सही हैं।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफर करने का समय कम हो इसलिए देश में तेजी से एक्सप्रेसवे के नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे देश के कई राज्यों को हाई-स्पीड सड़क के जरिए जोड़ते हैं, जिससे यात्रा का समय काफी कम रह जाता है। एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट अधिक होती है जिससे यहां गाड़ी चलाने पर रोमांच का भी अनुभव होता है। यहां हम आपको देश के 5 शानदार एक्सप्रेवे के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन


1. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway)
यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है जिसकी लंबाई करीब 1350 किमी है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से मुंबई को जोड़ता है। आठ लेन के इस एक्सप्रेसवे को भविष्य में 12 लेन तक बढ़ाया जा सकता है। पहले जहां दिल्ली से मुंबई पहुंचने में 24 घंटे लगते थे, अब ये सफर सिर्फ 12 घंटे में पूरा हो जाता है। इसपर गाड़ियों की स्पीड लिमिट 120 किमी/घंटा तक है।

यह भी पढ़ें: होंडा ने स्टाइलिश अवतार में लॉन्च की नई 125cc बाइक, USD फोर्क और ABS जैसे फीचर्स से है लैस
विज्ञापन


2. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway)
यह 135 किमी लंबा एक्सप्रेसवे है जो हरियाणा के कुंडली को पलवल से जोड़ता है। यह नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और बागपत होते हुए गुजरता है और दिल्ली के ट्रैफिक को कम करता है। इसपर गाड़ियों की स्पीड लिमिट भी 120 किमी/घंटा तय की गई है।

3. मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग (Mumbai-Nagpur Expressway)
हाल ही में पूरा हुआ यह 701 किमी लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है जो मुंबई के जेएनपीटी से नागपुर के एमआईएचएएन तक जाता है। अब मुंबई से नागपुर की दूरी सिर्फ 8 घंटे में तय की जा सकती है। इसकी स्पीड लिमिट भी 120 किमी/घंटा है।

यह भी पढ़ें: Kinetic DX Vs Ather Rizta: क्या एथर रिज्टा के सामने चल पाएगा काइनेटिक का जादू? जानिए कौन है पैसा वसूल ई-स्कूटर
विज्ञापन


4. बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे (Bengaluru-Mysuru Expressway)
एनएच-275 का हिस्सा यह 119 किमी लंबा एक्सप्रेसवे बेंगलुरु और मैसूर को जोड़ता है। यह छह लेन का है और भविष्य में इसे 10 लेन तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 3.5 किमी का एलिवेटेड स्ट्रेच भी शामिल है। यहां अधिकतम स्पीड लिमिट 100 किमी/घंटा है।

5. यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway)
ग्रेटर नोएडा से आगरा तक जाने वाला 165 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे "ताज एक्सप्रेसवे" के नाम से भी जाना जाता है। दिल्ली से आगरा का सफर अब सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा होता है। सामान्य दिनों में स्पीड लिमिट 100 किमी/घंटा होती है, जबकि धुंध के समय इसे घटाकर 60-70 किमी/घंटा कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें