फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल 2026 के टॉप 10 टू-व्हीलर्स: भारतीय ग्राहकों पर फिर चला स्पलेंडर का जादू, एचएफ डीलक्स ने तोड़े रिकॉर्ड

Mon, 18 May 2026 12:01 PM IST
Suyash Pandey टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top 10 Two Wheelers April 2026: भारतीय टू-व्हीलर बाजार के लिए अप्रैल 2026 शानदार रहा, जहां कुल बिक्री में 25% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई। हीरो स्लेंडर एक बार फिर ग्राहकों की पहली पसंद बनकर उभरी है, वहीं एचएफ डीलक्स की बिक्री डबल हो गई है। इसके अलावा एक्टिवा और पल्सर का जलवा भी बरकरार है। पूरी लिस्ट देखिए और जानिए कि पेट्रोल और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेस में कौन आगे है।
विज्ञापन
अप्रैल टू-व्हीलर्स सेल्स रिपोर्ट - फोटो : अप्रैल टू-व्हीलर्स सेल्स रिपोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के टू-व्हीलर बाजार में अप्रैल 2026 का महीना काफी शानदार रहा। टॉप 10 बेस्ट-सेलिंग गाड़ियों की बात करें तो इस बार कुल मिलाकर 12,54,455 यूनिट्स की बिक्री हुई है। अगर हम पिछले साल (अप्रैल 2025) से इसकी तुलना करें तो यह सीधे-सीधे 25% का उछाल है। हमेशा की तरह इस बार भी कम्यूटर बाइक्स और स्कूटर्स का दबदबा बाजार में देखने को मिला। इसमें हीरो मोटोकॉर्प, होंडा और टीवीएस ने सबसे ज्यादा बाजी मारी है। आइए देखते हैं अप्रैल 2026 में कौन-सी गाड़ियां ग्राहकों की पहली पसंद बनीं:

विज्ञापन


 
हीरो स्प्लेंडर का कोई तोड़ नहीं

देश की धड़कन कही जाने वाली  हीरो स्प्लेंडर एक बार फिर से नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज है। अप्रैल 2026 में अकेले इसकी 3,09,131 यूनिट्स बिकी हैं। पिछले साल के मुकाबले इसमें 56% की बंपर ग्रोथ देखी गई है। मजे की बात ये है कि टॉप 10 में जितनी गाड़ियां बिकी हैं, उसमें लगभग एक-चौथाई हिस्सा सिर्फ स्प्लेंडर का है।

विज्ञापन

होंडा एक्टिवा और शाइन का जलवा बरकरार

स्कूटर सेगमेंट में होंडा एक्टिवा का राज अभी भी कायम है। 2,20,774 यूनिट्स की बिक्री और 13% की ग्रोथ के साथ यह देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बना हुआ है। वहीं, बाइक्स में होंडा शाइन ने भी 1,82,874 यूनिट्स (8% ग्रोथ) के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह पक्की कर ली है।


पल्सर और जुपिटर की मजबूत पकड़

युवाओं की पसंदीदा बजाज पल्सर की डिमांड लगातार बनी हुई है। इसकी 1,31,031 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 6% ज्यादा है। वहीं, फैमिली स्कूटर्स में टीवीएस जुपिटर ने 14% की शानदार ग्रोथ के साथ 1,17,383 यूनिट्स बेची हैं।


एचएफ डीलक्स ने चौंकाया

ग्रोथ के मामले में सबसे बड़ा सरप्राइज हीरो एचएफ डीलक्स ने दिया है। अप्रैल 2026 में इसकी 91,977 यूनिट्स बिकी हैं। यह पिछले साल (41,645 यूनिट्स) के मुकाबले 121% की छप्परफाड़ ग्रोथ है। इस गाड़ी ने बिक्री के मामले में लंबी छलांग लगाई है।

विज्ञापन

बाकी गाड़ियों का क्या रहा हाल?

टॉप 10 लिस्ट में शामिल अन्य गाड़ियों का प्रदर्शन कुछ इस तरह रहा:
सुजुकी एक्सेस: 70,339 यूनिट्स बिकीं (8% की ग्रोथ)
टीवीएस अपाचे: 49,390 यूनिट्स बिकीं (8% की ग्रोथ)
टीवीएस XL100: 42,246 यूनिट्स बिकीं (9% की ग्रोथ)
होंडा सीबी यूनिकॉर्न: इसने 51% की जबरदस्त ग्रोथ के साथ शानदार वापसी की है और इसकी 39,310 यूनिट्स बिकी हैं।


पेट्रोल vs इलेक्ट्रिक: कौन है आगे?

आज भी भारतीय बाजार में पेट्रोल गाड़ियों का ही राज है। इनका मार्केट शेयर 92.17% रहा। लेकिन, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (ईवी) भी पीछे नहीं हैं। कुल बिक्री में इनका हिस्सा 7.76% रहा। हालांकि, यह आंकड़ा मार्च 2026 (9.79%) से थोड़ा कम जरूर है। लेकिन अगर अप्रैल 2025 (5.46%) से तुलना करें तो लोग अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं। वहीं, सीएनजी और एलपीजी गाड़ियां अभी भी बहुत छोटे वर्ग तक सीमित हैं। इनका मार्केट शेयर अप्रैल 2026 में सिर्फ 0.07% रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें