फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10 Safest Cars: भारत की सबसे सुरक्षित गाड़ियां, जानें भारत NCAP की 5-स्टार लिस्ट में कौन-सी कार रही अव्वल

Wed, 01 Apr 2026 03:21 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सड़क हादसों में जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए अब भारतीय कार कंपनियां ग्लोबल स्टैंडर्ड के सेफ्टी फीचर्स दे रही हैं। भारत एनकैप (NCAP) के ताजा क्रैश टेस्ट में कई दिग्गज गाड़ियों ने 5-स्टार रेटिंग में अपनी जगह बनाई है। इसी हफ्ते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किआ सेल्टॉस और ह्यूंदै वेन्यू को भी सुरक्षा प्रमाणपत्र सौंपे हैं। जानिए टॉप 10 सुरक्षित कारों के बारे में..
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bharat NCAP 5 star rated cars list: भारत एनकैप (Bharat NCAP) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा एक्सईवी 9e और टाटा हैरियर ईवी संयुक्त रूप से भारत की सबसे सुरक्षित कारें बनकर उभरी हैं। इन दोनों ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में परफेक्ट स्कोर (32/32) हासिल किया है। टॉप 10 की इस सूची में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का दबदबा बढ़ा है, वहीं मारुति सुजुकी की विक्टोरिस और ई-विटारा ने भी 5-स्टार क्लब में एंट्री कर सबको चौंका दिया है।
विज्ञापन


Safest SUV in India: क्रैश टेस्ट में किसने मारी बाजी?

महिंद्रा और टाटा का वर्चस्व
सुरक्षा के मामले में महिंद्रा एक्सईवी 9e और टाटा हैरियर ईवी ने 81 में से 77 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। इन गाड़ियों ने बच्चों और वयस्कों, दोनों की सुरक्षा श्रेणी में शानदार प्रदर्शन किया है। महिंद्रा की बीई 6 और थार रॉक्स भी टॉप 6 में शामिल हैं, जो महिंद्रा के मजबूत प्लेटफॉर्म की गवाही देते हैं।

किआ और ह्यूंदै को मिली नई पहचान
लंबे समय से सेफ्टी को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए किआ सेल्टॉस और ह्यूंदै वेन्यू ने भी 5-स्टार रेटिंग हासिल कर ली है। हाल ही में नितिन गडकरी की ओर से इन्हें प्रमाणपत्र दिया जाना इनके ब्रांड वैल्यू के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। सेल्टॉस ने 76.70 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


मारुति सुजुकी का सेफ्टी कमबैक
कभी सेफ्टी रेटिंग में पीछे रहने वाली मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस और ई-विटारा के साथ जोरदार वापसी की है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन दोनों मॉडलों को 5-स्टार रेटिंग मिलना यह दर्शाता है कि अब मारुति केवल माइलेज ही नहीं, बल्कि मजबूती पर भी पूरा ध्यान दे रही है।
 
रैंक मॉडल एडल्ट स्कोर (32) चाइल्ड स्कोर (49) कुल स्कोर (81) रेटिंग
1  महिंद्रा एक्सईवी 9ई 32 45 77 5
2  टाटा हैरियर ईवी 32 45 77 5
3  महिंद्रा बीई 6 31.97 45 76.97 5
4  किया सेल्टोस 31.70 45 76.70 5
5 टाटा पंच 31.46 45 76.46 5
6 महिंद्रा थार रॉक्स 31.09 45 76.09 5
7 टाटा सिएरा 31.14 44.73 75.87 5
8 ह्ययंदै वेन्यू 31.15 44.46 75.61 5
9 मारुति विक्टोरियस 31.66 43 74.66 5
10 मारुति ई-विटारा 31.49 43 74.49 5
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें