फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में सबसे ज्यादा बिकी यह हाइब्रिड कार: टॉप-10 की लिस्ट में किसे मिला कौन-सा स्थान? देखें पूरी लिस्ट

Sat, 31 Oct 2026 11:17 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सितंबर में इनोवा हायक्रॉस सबसे आगे।
  • 3,143 यूनिट्स के साथ बनी नंबर वन।
  • हाइराइडर दूसरे और ग्रैंड विटारा तीसरे नंबर पर।
  • विक्टोरिस की बिक्री में 62 प्रतिशत गिरावट। 
विज्ञापन
सितंबर 2026 हाइब्रिड कार बिक्री - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में हाइब्रिड कारों की मांग लगातार बनी है। बीते महीने यानी सिंतबर में हाइब्रिड कारों की बिक्री के आंकड़े सामने आ चुके हैं। इस बार फिर टोयोटा इनोवा हायक्रॉस इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। आइए जानते हैं कि सितंबर 2026 में देश के हाइब्रिड कार बाजार में किस गाड़ी ने कैसा प्रदर्शन किया और कौन सी गाड़ियां टॉप-10 में शामिल रहीं।
विज्ञापन


कौन-सी कार रही नंबर वन?
सितंबर 2026 के बिक्री आंकड़ों के अनुसार, टोयोटा इनोवा हायक्रॉस ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया है। पिछले महीने इस शानदार एमपीवी की कुल 3,143 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, अगर पिछले साल यानी सितंबर 2025 से तुलना करें तो उस दौरान इसकी 5,221 यूनिट्स बिकी थीं, जिसके चलते सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 40 प्रतिशत की गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा लोगो ने इसे खरीदा।
Trending Videos

सितंबर 2026 हाइब्रिड कार बिक्री - फोटो : एआई जनरेटेड
हाइब्रिड कारों की टॉप लिस्ट में कौन कहां रहा?
सितंबर 2026 में हाइब्रिड कारों की बिक्री में टोयोटा और मारुति सुजुकी के कई मॉडल टॉप-10 में शामिल रहे। इसमें किआ, होंडा और दूसरे मॉडल्स ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यहां एक नजर में देखें सभी कारों के आंकड़े...
 
रैंक कार का नाम सितंबर 2026 बिक्री
1 टोयोटा इनोवा हायक्रॉस 3,143 यूनिट्स
2 टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर 2,830 यूनिट्स
3 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 1,067 यूनिट्स
4 किआ सोरेंटो 947 यूनिट्स
5 मारुति सुजुकी इनविक्टो 272 यूनिट्स
6 टोयोटा कैमरी 240 यूनिट्स
7 मारुति सुजुकी विक्टोरिस 214 यूनिट्स
8 टोयोटा वेलफायर 112 यूनिट्स
9 होंडा सिटी 87 यूनिट्स
10 होंडा जेड-आर वी छह यूनिट्स
विज्ञापन

सितंबर 2026 हाइब्रिड कार बिक्री - फोटो : एआई जनरेटेड
हाइराइडर और ग्रैंड विटारा की बिक्री में बढ़ोतरी
  • टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर सितंबर में 2,830 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। इसकी बिक्री में पिछले साल के मुकाबले सात प्रतशित की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • वहीं, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 1,067 यूनिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रही। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 34% की बढ़ोतरी हुई।

कैमरी की बिक्री में सबसे ज्यादा 75% की बढ़ोतरी
  • सितंबर 2026 में टोयोटा कैमरी की बिक्री में टॉप दस कारों के बीच सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस महीने इसकी 240 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 75% ज्यादा है।
  • वहीं, मारुति सुजुकी इनविक्टो की 272 यूनिट्स बिकीं। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। टोयोटा वेलफायर 112 यूनिट्स के साथ आठवें स्थान पर रही और इसकी बिक्री पांच प्रतिशत बढ़ी।

विक्टोरिस और होंडा सिटी की बिक्री में गिरावट
  • मारुति सुजुकी विक्टोरिस की सितंबर 2026 में 214 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 62 प्रतिशत की गिरावट भी दर्ज की गई है।
  • इसके साथ ही होंडा सिटी की 87 यूनिट्स बिकीं और इसकी बिक्री सालाना आधार पर 34 प्रतिशत घटी। वहीं, होंडा ZR-V इस सूची में सबसे आखिरी यानी दसवें स्थान पर रही। सितंबर में इसकी सिर्फ छह यूनिट्स की बिक्री हुई।

सितंबर 2026 में कैसा रहा हाइब्रिड वाहनों की बिक्री का हाल?
सितंबर के आंकड़ों में टोयोटा इनोवा हायक्रॉस सबसे आगे रही, जबकि हाइराइडर और ग्रैंड विटारा ने भी टॉप तीन में जगह बनाई। दूसरी ओर, टोयोटा कैमरी की बिक्री में सबसे ज्यादा सालाना बढ़ोतरी देखने को मिली। इन आंकड़ों से साफ है कि हाइब्रिड कारों के अलग-अलग मॉडल की बिक्री में काफी अंतर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें