फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best-Selling SUVs: बिक्री के मामले में टाटा नेक्सन ने सबको पछाड़ा, बनी भारत की नंबर 1 SUV; देखें पूरी लिस्ट

Wed, 08 Apr 2026 06:14 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Selling SUVs India FY2026: वित्तीय वर्ष 2026 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV की लिस्ट आ गई है। टाटा नेक्सन ने एक बार फिर क्रेटा और पंच को पछाड़कर नंबर 1 का ताज पहन लिया है। आइए देखते हैं FY2026 की टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की पूरी लिस्ट।
विज्ञापन
टाटा नेक्सन और ह्यूंदै क्रेटा - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय वर्ष 2026 यानी FY2026 के खत्म होने के साथ ही, भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी के आंकड़े सामने आ गए हैं। इस साल टाटा नेक्सन ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाते हुए बिक्री में नंबर 1 का ताज हासिल कर लिया है। आइए जानते हैं कि इस साल किस एसयूवी की परफॉरमेंस कैसी रही।

टाटा नेक्सन की शानदार वापसी

टाटा नेक्सन ने इस साल कुल 2,16,054 यूनिट्स की बिक्री के साथ नंबर 1 का खिताब वापस अपने नाम कर लिया है। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 32% का शानदार उछाल आया है, जो भारतीय ग्राहकों के बीच इसकी जबरदस्त डिमांड को साबित करता है।

क्रेटा, पंच और ब्रेजा का हाल

ह्यूंदै क्रेटा: नेक्सन को कड़ी टक्कर देते हुए क्रेटा दूसरे नंबर पर रही। इसने 2,01,921 यूनिट्स की बिक्री की और मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।

विज्ञापन

टाटा पंच: वित्तीय वर्ष 2025 में टॉप पर रहने वाली टाटा पंच इस बार खिसककर तीसरे नंबर पर आ गई है। इस साल पंच की कुल 1,83,980 यूनिट्स बिकीं।
मारुति सुजुकी ब्रेजा: मारुति की भरोसेमंद एसयूवी ब्रेजा ने 1,80,104 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

महिंद्रा की एसयूवी का जलवा

टॉप 5 में आखिरी नाम महिंद्रा स्कॉर्पियो (स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन) का रहा, जिसने 1,78,800 यूनिट्स की शानदार बिक्री दर्ज की। इस साल बिक्री में सबसे बड़ा जंप महिंद्रा थार लाइनअप ने मारा है। खास तौर पर इसके 5-डोर वर्जन थार रॉक्स के आने से लोगों में इसका क्रेज बढ़ा है और यह 1,26,261 यूनिट्स की बिक्री के साथ सीधे सातवें पायदान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा, गांव और छोटे शहरों में महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो का दबदबा बरकरार है, जो 1,10,136 यूनिट्स के साथ टॉप 10 में बनी हुई है। अन्य गाड़ियों की बात करें तो मारुति की फ्रॉन्क्स छठवें, ह्यूंदै वेन्यू आठवें और किआ सोनेट नौवें स्थान पर रही।

FY2026 की टॉप 10 बेस्ट-सेलिंग एसयूवी

नीचे दी गई टेबल में आप सभी 10 गाड़ियों की रैंक और उनकी बिक्री के आंकड़े देख सकते हैं:

विज्ञापन

 

रैंक एसयूवी का नाम कुल बिक्री (यूनिट्स)
1 टाटा नेक्सन 2,16,054
2 ह्यूंदै क्रेटा 2,01,921
3 टाटा पंच 1,83,980
4 मारुति सुजुकी ब्रेजा 1,80,104
5 महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज 1,78,800
6 मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स 1,72,363
7 महिंद्रा थार रेंज 1,26,261
8 ह्यूंदै वेन्यू 1,17,737
9 किआ सोनेट 1,14,142
10 महिंद्रा बोलेरो रेंज 1,10,136

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें