ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्तूबर में आयोजित होने वाले वर्ल्ड सोलर चैलेंज 2023 के लिए Bridgestone (ब्रिजस्टोन), Institute of Technology Madras (IITM), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटीएम) की टीम अग्निरथ के साथ सहयोग कर रहा है। वर्ल्ड सोलर चैलेंज में टीमें डार्विन से एडिलेड तक 3000 किलोमीटर के सोलर कर चैलेन्ज में प्रतिस्पर्धा करती हैं। अपने अत्याधुनिक डिजाइन और इंजीनियरिंग समाधानों का प्रदर्शन करते हुए ये टीमें विश्व सौर चैलेंज में प्रतिस्पर्धा करेंगी। यह प्रतियोगिता इंजीनियरों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने और सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म है।
विज्ञापन
टायर और रबर में ग्लोबल लीडर कंपनी Bridgestone Corporation (ब्रिजस्टोन कॉर्पोरेशन) ने वर्ल्ड सोलर चैलेंज 2023 के अपने टाइटल प्रायोजन को जारी रखने की घोषणा भी की, जो एक ऐसी प्रतियोगिता है जो दुनिया की श्रेष्ठ सोलर टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड इंजीनियरिंग चैलेन्ज में सोलर पावर्ड वीकल्स के डिजाइन, निर्माण और प्रतिस्पर्धा करने वाली टीमों के बीच आयोजित होगी।
ब्रिजस्टोन इंडिया के प्रबंध निदेशक स्टेफानो सांचिनी कहते हैं, "वर्ल्ड सोलर चैलेंज को प्रायोजित करने और ऑटोमोटिव सेक्टर में इनोवेशन और सस्टेनिबिलिटी को बढाने के प्रयास का हिस्सा बनने पर हमें गर्व है। इस प्रायोजन और आईआईटीएम के साथ सहयोग के माध्यम से, हमारा उद्देश्य अगली पीढ़ी इंजीनियरों और लीडर्स को प्रेरित करना और उन्हें सहयोग करना है, जो सस्टेनेबल मोबिलिटी के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।”
वर्ल्ड सोलर चैलेंज में ब्रिजस्टोन की भागीदारी अधिक सस्टेनेबल भविष्य के लिए कंपनी के समर्पण को दर्शाती है, और नई प्रौद्योगिकियों के विकास में सहयोग करने के लिए इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसके कारण जो कार्बन फुटप्रिंट कम करने में मदद मिलेगी। इस प्रतियोगिता के लिए, यह इंडियन इन्स्टीस्ट्युट ऑफ टेक्नोलोजी मद्रास की टीम अग्निरथ को ब्रिजस्टोन टायर देगी, जो अग्रणी टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं। जिससे सोलर पावर्ड वीकल्स के प्रदर्शन में सुधार होगा।
इसका एक उदाहरण है एनलाइटन टायर प्रौद्योगिकी प्लेटफ़ॉर्म, जो टायर डेवलपमेंट में ब्रिजस्टोन का इनोवेटिव दृष्टिकोण है। कई अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का संयोजन कर यह ड्राइवरों को अधिकतम सुरक्षा प्रदान करता है और उत्कृष्ट टायर प्रदर्शन देता है, और साथ ही टायर की सस्टेनेबिलिटी विशेषताओं में सुधार करता है। इतना ही नहीं, एनलाइटन ब्रिजस्टोन टायर पोर्टफोलियो को नवीनतम मोबिलिटी एवोल्यूशन के लिए अधिक अनुकूलनीय बनाता है, जिससे ब्रिजस्टोन टायर पूरी तरह से ईवी-रेडी हो जाते हैं।
“आईआईटी मद्रास की टीम अग्नि रथ और सेंटर फॉर इनोवेशन, आईआईटी मद्रास, डार्विन से एडिलेड तक के 3,000 किलोमीटर के सोलर-पावर्ड कार चैलेन्ज में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं। ब्रिजस्टोन के द्वारा हमारी टीम के साथ सहयोग करना हम सभी के लिए एक सम्मान की बात है। हम इस चुनौती के लिए और इस आयोजन से मिलने वाले ज्ञान का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।”, प्रोफेसर शिवकुमार, फैकल्टी एडवाइजर टीम अग्निरथ, एचओडी आईआईटीएम एप्लाइड मैकेनिक्स विभाग, कहते हैं।
कोजी ताकागी, मैनेजमेंट बोर्ड मेम्बर और चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर, ब्रिजस्टोन ईएमआईए कहते हैं, "वर्ल्ड सोलर चैलेन्ज को दिया जाने वाला हमारा निरंतर समर्थन उस मूल्य को दर्शाता है जिसे हम हमारे समाज, ग्राहकों और भावी पीढ़ियों के लिए संवर्धित करना चाहते हैं। हम सन 2050 तक कार्बन न्यूट्रीलिटी का लक्ष्य प्राप्त करना चाहते हैं और 100% रीसाइकल्ड और रिन्यूएबल सामग्री और अत्याधुनिक सस्टेनेबल टायर टेक्नोलॉजी और सोल्यूशंस का उपयोग करना चाहते हैं, ताकि हमारा पर्यावरण भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रहे।“
वर्ल्ड सोलर चैलेंज 2023 का आयोजन अक्टूबर में होगा यह दुनिया भर की टीमों को एक साथ लेकर आएगा जो ऑस्ट्रेलिया के हृदयस्थल में 3000 किमी से अधिक क्षेत्र में फैले चैलेन्ज में प्रतिस्पर्धा करेंगी और इंजीनियरिंग कौशल और सस्टेनेबिलिटी के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करेंगी।