भारत के साथ ही विदेशों में भी वाहनों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगस्त 2023 के दौरान किस कंपनी की किस कार की विदेशों में सबसे ज्यादा मांग रही। इसके साथ ही बीते महीने में टॉप-5 एक्सपोर्ट की गई कारों की जानकारी भी दे रहे हैं।
कितनी कारें हुईं एक्सपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के साथ ही विदेशों में भी मेड इन इंडिया कारों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। अगस्त 2023 के दौरान देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से करीब 64 हजार यूनिट्स कारों को एक्सपोर्ट किया। जानकारी के मुताबिक बीते महीने में कुल 63883 यूनिट्स वाहनों को विदेश भेजा गया। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 16.79 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मारुति बलेनो
मारुति की बलेनो कार की विदेशों में सबसे ज्यादा मांग रही। बीते महीने में इस हैचबैक कार की सबसे ज्यादा यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया। जानकारी के मुताबिक इस कार की कुल 5947 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी की ओर से इस कार की बिक्री में 108 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
ह्यूंदै वर्ना
ह्यूंदै की ओर से वर्ना के फेसलिफ्ट वर्जन को मार्च 2023 के दौरान पेश किया गया था। कंपनी की इस कार की भी विदेशों में काफी मांग है। बीते महीने में इस कार की कुल 5403 यूनिट्स को दुनियाभर के कई देशों में भेजा गया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस कार की बिक्री में करीब 32 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
ह्यूंदै आई-10
ह्यूंदै की ओर से आई-10 को भी टॉप-3 कारों में जगह मिली है। कंपनी की इस हैचबैक कार की बीते महीने में कुल 4421 यूनिट्स को भारत से विदेश भेजा गया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस कार की बिक्री में 52.66 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
किआ सोनेट
किआ की कारों को भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। बेहद कम समय में कंपनी की कारों ने भारत में अपनी खास जगह बनाई है लेकिन अब भारत में बनाई गई कंपनी की कारें विदेशों में भी छा रही हैं। पिछले महीने निर्यात की गई कारों में किआ की सोनेट रही। कंपनी ने सोनेट की कुल 3874 यूनिट का निर्यात किया।
मारुति डिजायर
मारुति की कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर की भी बीते महीने में विदेशों में मांग रही। कंपनी की इस कार की कुल बिक्री 3266 यूनिट्स की रही। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस कार 35.74 फीसदी की रही।