फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Care: बाइक की सर्विस के दौरान अगर इन चीजों को किया गया नजरअंदाज, तो आपको होगा भारी नुकसान!

Tue, 11 Mar 2025 05:14 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्विसिंग के दौरान मैकेनिक कुछ जरूरी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बाइक मालिक को बाद में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां हम आपको उन अहम चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर ध्यान न देने से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
बाइक सर्विसिंग - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप अपनी बाइक की समय-समय पर सर्विसिंग कराते हैं, तो यह उसकी परफॉर्मेंस और लाइफ को बेहतर बनाए रखता है। लेकिन अक्सर कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि सर्विसिंग के बाद भी उनकी बाइक अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दे रही है। दरअसल, सर्विसिंग के दौरान मैकेनिक कुछ जरूरी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बाइक मालिक को बाद में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां हम आपको उन अहम चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर ध्यान न देने से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


1. इंजन ऑयल की जांच न करना
बाइक के इंजन के लिए इंजन ऑयल सबसे जरूरी चीज होती है। कई बार मैकेनिक सिर्फ ऑयल की मात्रा देखकर उसे सही मान लेते हैं, लेकिन उसका ग्रेड और गुणवत्ता चेक नहीं करते। घटिया या पुराना इंजन ऑयल आपकी बाइक की परफॉर्मेंस पर बुरा असर डाल सकता है और इंजन की लाइफ कम कर सकता है।

2. एयर फिल्टर की सफाई न करना
बाइक के एयर फिल्टर में धूल और गंदगी जमने से इंजन की परफॉर्मेंस घट सकती है और माइलेज कम हो सकता है। कई बार मैकेनिक इसे ठीक से साफ नहीं करते या बदलने की जरूरत होने पर भी नहीं बदलते, जिससे बाइक को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bike Care: समय से पहले बूढ़ी हो जाएगी आपकी बाइक, अगर इन 3 गलतियों को नहीं करेंगे बंद

3. ब्रेक शू और ब्रेक फ्लूइड की अनदेखी
ब्रेक सिस्टम की सही जांच बेहद जरूरी होती है। कई बार मैकेनिक ब्रेक शू चेक नहीं करते, जिससे ब्रेकिंग एफिशिएंसी घट सकती है। साथ ही, ब्रेक फ्लूइड की गुणवत्ता भी नहीं देखते, जिससे ब्रेकिंग सिस्टम कमजोर हो सकता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है।

4. चेन और स्प्रॉकेट की सही टेंशन न रखना
बाइक की चेन और स्प्रॉकेट का सही टेंशन बहुत जरूरी होता है। सर्विसिंग के दौरान कई बार मैकेनिक चेन को जरूरत से ज्यादा टाइट या ढीला छोड़ देते हैं, जिससे चेन जल्दी घिस सकती है और राइडिंग के दौरान दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन


5. टायर प्रेशर और अलाइनमेंट की जांच न करना
टायर में सही प्रेशर और अलाइनमेंट न होने से बाइक का संतुलन बिगड़ सकता है और माइलेज पर असर पड़ सकता है। कई बार मैकेनिक टायर की स्थिति ठीक से नहीं देखते, जिससे बाद में टायर फटने या जल्दी घिसने की समस्या आ सकती है।
यह भी पढ़ें: सावधान! बाइक का ये पार्ट होता है सबसे कमजोर, एक छोटी सी गलती और जा सकती है जान

कैसे बच सकते हैं इन परेशानियों से?
सर्विसिंग के दौरान मैकेनिक से हर जरूरी चेकअप कराने के लिए कहें।
बाइक की सर्विसिंग के बाद खुद भी जांच करें कि सभी पार्ट्स सही तरीके से मेंटेन किए गए हैं या नहीं।
इंजन ऑयल, ब्रेक शू और एयर फिल्टर जैसी चीजों को बदलवाने की जरूरत हो, तो उस पर खास ध्यान दें।
हमेशा भरोसेमंद और अधिकृत सर्विस सेंटर पर ही बाइक की सर्विस कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें