भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली एमजी की कॉमेट बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार है। साइज में टाटा नैनो की तरह दिखने वाली इस कार में चार यात्री सफर कर सकते हैं। कंपनी की ओर से इसमें 17.3 Kwh की बैटरी दी जाती है, जिसे फुल चार्ज करने के बाद 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत की शुरूआत 7.98 लाख रुपये से होती है।
विज्ञापन
2 of 14
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
टाटा टियागो
देश की दूसरी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के तौर पर टियागो इलेक्ट्रिक को खरीदा जा सकता है। इसके लॉन्ग रेंज वाले वैरिएंट की कीमत 10.24 लाख रुपये एक्स शोरुम है। इसमें कंपनी की ओर से इसमें 24KWh की बैटरी दी जाती है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद टियागो इलेक्ट्रिक को 315 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 14
For Reference Only
- फोटो : citroen india
सिट्रॉएन ईसी3
फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन की ओर से भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में ईसी3 को ऑफर किया जाता है। इसमें कंपनी की ओर से 29.2 Kwh की बैटरी दी जाती है, जिसे फुल चार्ज करने के बाद 320 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। सिट्रॉएन ईसी3 इलेक्ट्रिक कार की कीमत की शुरूआत 11.50 लाख रुपये से होती है और इसकी कीमत 12.76 लाख रुपये एक्स शोरुम तक जाती है।
4 of 14
टाटा टिगोर ईवी
- फोटो : सोशल मीडिया
टाटा टिगोर
12.49 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर टाटा की ओर से टिगोर इलेक्ट्रिक को ऑफर किया जाता है। अगर आप एक सेडान इलेक्ट्रिक कार की तलाश कर रहे हैं तो कम बजट में मिलने वाली यह कार काफी आरामदायक है। 26KWh की बैटरी की क्षमता के साथ आने वाली इस कार को फुल चार्ज में 315 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 13.75 लाख रुपये है।
विज्ञापन
5 of 14
Tata Nexon EV Max Dark Edition
- फोटो : Tata Motors
टाटा नेक्सन ईवी
टाटा की ओर से ही तीसरी इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन ईवी प्राइम को ऑफर किया जाता है। 30.2KWh क्षमता की बैटरी और 312 किलोमीटर की रेंज के साथ आने वाली टाटा की इस एसयूवी को 14.49 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 14
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा एक्सयूवी 400
महिंद्रा की ओर से भी एक्सयूवी 400 को इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर पेश किया जाता है। 15.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ इस एसयूवी को सिंगल चार्ज में 375 से 456 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
7 of 14
एमजी जेडएस ईवी
- फोटो : mg india
एमजी जेडएस ईवी
एमजी की ओर से एक और इलेक्ट्रिक कार जेडएस ईवी को ऑफर किया जाता है। सिंगल चार्ज में इस कार को 461 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। भारतीय बाजार में इस कार की कीमत करीब 24 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
8 of 14
BYD Atto 3
- फोटो : BYD
बीवाइडी एट्टो3
बीवाईडी की ओर से भी एट्टो3 को भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार के तौर पर ऑफर किया जाता है। इसे सिंगल चार्ज में 521 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी भारत में कीमत 34 लाख रुपये है।
9 of 14
Hyundai Ioniq 5 EV
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै आयोनिक5
साउथ कोरियाई कार निर्माता ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में आयोनिक5 इलेक्ट्रिक एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इसमें 72.6 Kwh की बैटरी दी जाती है। इस बैटरी को एक बार पूरी तरह से चार्ज करने के बाद एसयूवी को करीब 631 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। आयोनिक5 को ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान भारत में लॉन्च किया गया था और इसकी एक्स शोरुम कीमत 45.95 लाख रुपये है।
10 of 14
For Reference Only
- फोटो : volvo india
वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज
वोल्वो की ओर से भी भारत में एक्ससी40 रिचार्ज को ऑफर किया जाता है। इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये है और फुल चार्ज में इस एसयूवी को करीब 400 किलोमीटर के आस-पास तक चलाया जा सकता है।
11 of 14
Kia EV6 Electric Car
- फोटो : Kia
किआ ईवी6
किआ की ओर से भी ईवी6 इलेक्ट्रिक एसयूवी को ऑफर किया जाता है। यह भारत में सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाली एसयूवी में से एक है। इसमें 77.4 Kwh की क्षमता की बैटरी दी जाती है। जिससे एसयूवी को करीब 708 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। भारत में इसकी कीमत 60.95 लाख रुपये से शुरू होती है।
12 of 14
ऑडी ई ट्रॉन
- फोटो : audi india
ऑडी ई-ट्रॉन
ऑडी की ओर से भी ई-ट्रॉन जीटी क्वात्रो को ऑफर किया जाता है। इस इलेक्ट्रिक कार में 93.4 KWH की क्षमता वाली बैटरी को दिया जाता है। एक बार चार्ज होने के बाद इसे करीब 500 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। भारत में इसकी कीमत 1.70 करोड़ रुपये एक्स शोरुम है।
13 of 14
2023 BMW 7 Series and i7
- फोटो : BMW
बीएमडब्ल्यू
बीएमडब्ल्यू भी इलेक्ट्रिक कार के तौर पर आई7 को ऑफर करती है। इस लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान कार में 101.7 Kwh की बैटरी दी जाती है। जिससे कार को फुल चार्ज के बाद करीब 625 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। भारतीय बाजार में इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स शोरुम कीमत 1.95 करोड़ रुपये है।
मर्सिडीज ईक्यूएस
मर्सिडीज बेंज की ओर से इलेक्ट्रिक कार के तौर पर ईक्यूएस ऑफर की जाती है। इसकी रेंज 857 किलोमीटर तक है और इसमें 107.8 Kwh की क्षमता की बैटरी दी जाती है। कीमत की बात करें तो इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार की भारत में एक्स शोरुम कीमत 1.59 करोड़ रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत करीब 2.45 करोड़ रुपये तक जाती है।