फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: गाड़ी का इंजन सीज होने के हैं ये मुख्य कारण, मिलें संकेत तो हो जाएं सतर्क, जानें डिटेल

Thu, 14 Sep 2023 10:36 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोई भी गाड़ी के इंजन में अगर कोई बड़ी खराबी आ जाए तो वाहन मालिक को काफी परेशानी होती है। ऐसे कौन से संकेत हैं, जिनके कारण इंजन सीज हो सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर लोग लापरवाही से कार चलाते हैं। लंबे समय एक ऐसी लापरवाही बरतने के कारण इंजन सीज होने का खतरा बढ़ जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसे कुछ संकेतों की जानकारी दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखने से आप अपनी कार के इंजन को सीज होने से बचा सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
overheat
इंजन ओवरहीट होना
कई बार लापरवाही के कारण इंजन ओवरहीट होने लगता है। लगातार ऐसा होने के बाद इंजन सीज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कभी-भी कार ओवरहीट होने लगे तो किसी अच्छे मैकेनिक को दिखाएं और कार को ठीक करवाएं। साथ ही कार का कूलेंट भी चेक करें। अगर कूलेंट की मात्रा कम हो तो उसे बदलें या पूरा करें।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन

3 of 5
for reference only - फोटो : सोशल मीडिया
टाइमिंग बेल्ट टूटना
कार के इंजन में टाइमिंग बेल्ट काफी महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। अगर किसी कारण से यह बेल्ट टूट जाती है तो इंजन को काफी नुकसान होता है। कई बार का चलाते हुए ही यह बेल्ट टूटती है। जिसके बाद कार को चलाया नहीं जा सकता। इसके टूटने के कारण इंजन में वॉल्व और पिस्टन को गंभीर नुकसान होने का खतरा होता है। जिसके कारण इंजन सीज हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
इंजन में पानी जाना
अगर बारिश के समय आप पानी के बीच कार को चलाते हैं तो इससे आपकी कार का इंजन सीज भी हो सकता है। इंजन में पानी जाने के बाद भी कार को चलाया जाता है तो इससे पिस्टन को नुकसान होता है। जिसके बाद इंजन सीज हो सकता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदमाश ने पेट्रोल पंप पर की तोड़फोड। - फोटो : अमर उजाला
खराब ईंधन का उपयोग
कार में लगातार खराब ईंधन के उपयोग के कारण भी कार का इंजन सीज हो सकता है। कई बार लंबे समय तक कार में खराब क्वालिटी का पेट्रोल या डीजल भरवाने के कारण ऐसे कण भी आ जाते हैं, जिससे इंजन को नुकसान होता है। लगातार ऐसे ईंधन के उपयोग से इंजन को लंबे समय तक नुकसान होता है, जिसके बाद इंजन सीज होने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें