3. युवाओं का पॉकेट रॉकेट
ह्यूंदै ने i20 के साथ प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में डीजल की ताकत पेश की। इसका 1.4-लीटर और बाद में 1.5-लीटर CRDi (कॉमन रेल डायरेक्ट इंजेक्शन) इंजन अपनी श्रेणी में सबसे शांत और स्मूद था। 220 Nm के भारी टॉर्क के साथ इसमें सनरूफ और टचस्क्रीन जैसे फीचर्स ने इसे क्लासी बनाया, लेकिन इसके बाद कुछ नियमों के बदलाव ने इस कोरियन मास्टरपीस को पेट्रोल-ओनली मॉडल में तब्दील कर दिया।
5. युवाओं को खूब लुभाई ये कार
2011 में आई शेवरले बीट में दुनिया का सबसे छोटा 1.0-लीटर (3-सिलेंडर) डीजल इंजन लगा था। ये कार अपने भविष्यवादी इंटीरियर और स्पोर्टी लुक्स के कारण युवाओं को खूब भाई। हालांकि, शेवरले के 2017 में भारत छोड़ने के फैसले ने इस होनहार और किफायती कार के सफर पर हमेशा के लिए पूर्णविराम लगा दिया।