Electric Scooter for Daily Ride: इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल एक जगह से दूसरी जगह जाने का जरिया भर नहीं रह गए हैं, बल्कि ये पेट्रोल स्कूटर्स का एक बेहद मजबूत और किफायती विकल्प बनकर उभरे हैं। कम रनिंग कॉस्ट, बेहद सस्ता मेंटेनेंस, तुरंत मिलने वाला पिकअप और लंबी रेंज के कारण लोग अब डेली राइड के लिए ईवी चुन रहे हैं। अगर आप भी पेट्रोल पंप के चक्कर काटने से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो बाजार में मौजूद ये तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर आपकी रोजाना की राइड के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
1. Ather Rizta: फैमिली और कम्फर्ट के लिए खास
- अगर आपकी प्राथमिकता परिवार के साथ आरामदायक सफर, ज्यादा स्पेस और सुरक्षा है, तो एथर रिज्टा एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
- इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सेगमेंट की सबसे लंबी और आरामदायक सीट होने का दावा किया गया है। इसके अलावा इसमें 34 लीटर का बड़ा अंडर-सीट बूट स्पेस मिलता है, जिससे रोजमर्रा का सामान रखने में आसानी होती है।
- एथर रिज्टा में 159 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। रोजाना शहर में आने-जाने वाले यूजर्स के लिए ये आंकड़े उपयोगी हो सकते हैं।
- कीमत और सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम प्राइज करीब 1.21 लाख से शुरू होती है। फीचर्स के मामले में तो इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, फॉल अलर्ट, पॉटहोल अलर्ट और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फॉल अलर्ट गिरने की स्थिति में अलर्ट देने में मदद करता है, जबकि पॉटहोल अलर्ट गड्ढों से जुड़ी जानकारी देने के लिए दिया गया है।
2. TVS iQube: पेट्रोल स्कूटर से EV पर स्विच करने वालों के लिए आसान
- अगर आप पहली बार पेट्रोल स्कूटर से इलेक्ट्रिक स्कूटर पर जाने की सोच रहे हैं, तो टीवीएस आईक्यूब एक आसान विकल्प हो सकता है।
- टीवीएस आईक्यूब का डिजाइन और राइडिंग पोजिशन सामान्य पेट्रोल स्कूटरों जैसी है। यही वजह है कि पेट्रोल स्कूटर इस्तेमाल करने वाले लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर पर शिफ्ट होने में इसे चलाना काफी सहज लग सकता है।
- टीवीएस आईक्यूब में 2.2kWh, 3.1kWh और 3.5kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं।
- इसमें 2.2kWh वेरिएंट की रेंज 94 किलोमीटर बताई गई है। यानी ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से बैटरी विकल्प चुन सकते हैं।
- सबसे अच्छी बात है कि TVS का देशभर में बड़ा डीलरशिप नेटवर्क है। इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के बाद सर्विस और रिपेयर की जरूरत पड़ने पर यह नेटवर्क ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकता है।
3. Vida VX2: घर पर चार्जिंग के लिए रिमूवेबल बैटरी
- तीसरा विकल्प हीरो मोटाेकार्प का विडा VX2 है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें स्कूटर चार्ज करने के लिए पार्किंग में चार्जिंग पॉइंट की सुविधा नहीं मिलती।
- इसके अलावा आप इसकी बैटरी निकालकर घर ले जा सकते हैं। विडा VX2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी रिमूवेबल बैटरी है। यानी बैटरी को स्कूटर से निकालकर घर या ऑफिस ले जाकर चार्ज किया जा सकता है।
- यह सुविधा खास तौर पर अपार्टमेंट या बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों के लिए काम की हो सकती है, जहां पार्किंग एरिया में चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होती।
- स्कूटर में 33.2 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इससे रोजाना इस्तेमाल में सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह मिल सकती है।
- कीमत की बात करें तो विडा VX2 की एक्स-शोरूम कीमत 79,490 से 1.31 लाख के बीच है। इसके कम कीमत वाले वेरिएंट इसे बजट पर इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बनाते हैं।
तीनों में कौन-सा स्कूटर किसके लिए?
- अगर आपको फैमिली, आराम और ज्यादा स्पेस चाहिए तो एथर रिज्टा पर विचार किया जा सकता है। अगर आप पेट्रोल स्कूटर से EV पर शिफ्ट कर रहे हैं और आसान राइडिंग के साथ मजबूत सर्विस नेटवर्क चाहते हैं, तो TVS iQube उपयोगी विकल्प हो सकता है।
- वहीं, अगर आपकी सबसे बड़ी जरूरत बैटरी को घर या ऑफिस ले जाकर चार्ज करने की सुविधा है, तो Vida VX2 आपके लिए ज्यादा सुविधाजनक साबित हो सकता है।