फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Park Tips: आपको भी कार पार्क करने में होती है परेशानी, तो इन तीन गैजेट्स से बने एक्सपर्ट

Sat, 08 Apr 2023 01:26 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको भी कार पार्क करते समय परेशानी होती है। तो ऐसे में तीन गैजैट्स को कार में इंस्टाल करवाने पर आप भी एक्सपर्ट बन सकते हैं। ये तीन गैजेट्स कौन से हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कार चलाने से ज्यादा चुनौती भरा काम कार को सही से पार्क करना होता है। ज्यादातर नए ड्राइवर ही कार को पार्क करने में परेशान होते हैं। हम इस खबर में आपको ऐसे तीन गैजेट्स की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें कार में इंस्टाल करवाने के बाद आप भी आसानी से कार को पार्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

पार्किग सेंसर

2 of 4
car rear parking sensor
आजकल नई कारों में तो पार्किंग सेंसर कंपनी से ही ऑफर किए जाते हैं। लेकिन कुछ कारों के लोअर वैरिएंट्स में अभी-भी इनको नहीं दिया जाता। वहीं अगर आपके पास पुरानी कार है तो भी आप अपनी कार में आसानी से पार्किंग सेंसर इंस्टाल करवा सकते हैं। यह बाजार में या फिर ऑनलाइन आसानी से मिल जाते हैं। एक बार कार में इन्हें लगवाने के बाद अगर कार को पार्क करते हैं तो किसी दूसरी चीज के नजदी आते ही यह ड्राइवर को बीप के जरिए जानकारी दे देते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन

रिवर्स कैमरा

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जो लोग अपनी कार में पार्किंग सेंसर नहीं लगवाना चाहते, वह अपनी कार में रिवर्स कैमरा लगवा सकते हैं। अगर आपकी कार में बड़ी स्क्रीन वाला म्यूजिक सिस्टम लगा है तो यह और आसान हो जाता है। ऐसे में आपको अलग से स्क्रीन लगवाने की जरूरत नहीं होती। कार में रिवर्स कैमरे के जरिए काफी आसानी से कार पार्क हो जाती है। इन्हें भी बाजार या ऑनलाइन कहीं से भी खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
विज्ञापन

360 डिग्री कैमरा

4 of 4
2021 Jeep Compass SUV 360 Degree Camera System - फोटो : Jeep
कई मॉर्डन कारों में तो कंपनियां ही इस फीचर को ऑफर करती हैं। लेकिन अगर आपकी कार में भी आपको इस फीचर की जरूरत महसूस होती है, तो आप भी बाजार से इसे लगवा सकते हैं। लेकिन इसे बाहर से लगवाना थोड़ा महंगा भी हो सकता है। एक बार कार में इस फीचर को इंस्टाल करवाने के बाद आप आसानी से ना सिर्फ कार पार्क कर सकते हैं, बल्कि ट्रैफिक, बाजार जैसी स्थिति में भी कार को आसानी से बिना नुकसान सुरक्षित तरीके से निकाल सकते हैं। इस फीचर में कार में एक नहीं बल्कि चारों ओर कैमरा लगाया जाता है, जिससे स्क्रीन पर आपको कार के चारों ओर की जानकारी एकसाथ मिल जाती है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें