फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla: टेस्ला शेयरधारक समूह ने एलन मस्क पर साधा निशाना, 56 अरब डॉलर वेतन देने का किया विरोध

Tue, 21 May 2024 09:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेस्ला के शेयरधारकों का एक समूह सीईओ एलन मस्क से नाखुश है। और उन्होंने कथित तौर पर अन्य शेयरधारकों से अपील की है कि वे इस अनोखे लेकिन सनकी कारोबारी के लिए 56 अरब डॉलर के भारी वेतन पैकेज को नामंजूर कर दें।
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला के शेयरधारकों का एक समूह सीईओ एलन मस्क से नाखुश है। और उन्होंने कथित तौर पर अन्य शेयरधारकों से अपील की है कि वे इस अनोखे लेकिन सनकी कारोबारी के लिए 56 अरब डॉलर के भारी वेतन पैकेज को नामंजूर कर दें। मस्क पर ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए, समूह ने यहां तक कहा है कि वह टेस्ला के सर्वोत्तम हितों की सेवा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

मस्क छह कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं - ईवी निर्माता टेस्ला, सोशल-मीडिया कंपनी X, रॉकेट बनाने वाली कंपनी SpaceX, टनल बनाने वाली स्टार्टअप बोरिंग कंपनी, न्यूरोटेक्नोलॉजी कंपनी न्यूरालिंक और एआई कंपनी xAI. वह दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हैं। लेकिन उन पर अक्सर बहुत ज्यादा जिम्मेदारी लेने का आरोप लगाया जाता है। टेस्ला को लेकर चिंताएं संभवतः सबसे ज्यादा हैं। क्योंकि हाल के महीनों में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की बिक्री में कमी आई है।

टेस्ला के शेयरधारकों का समूह जिसने मस्क को निशाना बनाया है, वह साफ तौर पर फिलहाल उनसे खुश नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक समूह ने एक चिट्ठी लिखी है, "टेस्ला एक गंभीर प्रशासन नाकामी से जूझ रहा है। जिसके लिए हमारे तत्काल ध्यान और कार्रवाई की जरूरत है।"

"यहां तक कि टेस्ला का प्रदर्शन लड़खड़ा रहा है, बोर्ड ने अभी तक यह सुनिश्चित नहीं किया है कि टेस्ला के पास एक फुलटाइम सीईओ है, जो हमारी कंपनी की दीर्घकालिक सफलता पर पर्याप्त रूप से केंद्रित है।" समूह अन्य शेयरधारकों से टेस्ला के निदेशकों किंबल मस्क (एलन के भाई) और जेम्स मर्डोक को फिर से चुनने के फैसले का विरोध करने के लिए भी कह रहा है।

टेस्ला मुश्किल में लेकिन पैसा मायने रखता है
फोर्ब्स के अनुसार, मस्क की संपत्ति लगभग 194.9 अरब डॉलर आंकी गई है। और वह वर्तमान में दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। फिलहाल उनके आगे सिर्फ बर्नार्ड अरनॉल्ट और जेफ बेजोस हैं।

लेकिन टेस्ला द्वारा नौकरियां में कटौती करने के साथ ही मस्क की संपत्ति को धीरे-धीरे कुछ गंभीर आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। मस्क ने कहा है कि वह दुनिया भर में टेस्ला की कुल नौकरियों में लगभग 10 प्रतिशत की कटौती करने की योजना बना रहा है। और छंटनी जून तक जारी रहने की उम्मीद है। यह फैसला इस तथ्य से पैदा हुआ है कि ईवी निर्माताओं के लिए बिक्री बढ़ोतरी उस ऊपर की दिशा में नहीं जा रही है जैसी पहले भविष्यवाणी की गई थी।
 
विज्ञापन

लेकिन टेस्ला के सीईओ के लिए, व्यक्तिगत संपत्ति मजबूत बनी हुई है। उनके वेतन पैकेज को शुरुआत में 2018 में मंजूरी दी गई थी। लेकिन टेस्ला बोर्ड इसे अब दूसरी बार मतदान के लिए रख रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें