फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Cars: टेस्ला ने चीन से वापस मंगाई 16 लाख कारें, डोर लॉक और स्वचालित स्टीयरिंग में समस्या

Sat, 06 Jan 2024 08:06 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, बीजिंग

सार

नोटिस में कहा गया है कि वर्तमान सिस्टम में स्वचालित स्टीयरिंग फंक्शन का इस्तेमाल करने वाले ड्राइवरों की ओर से संयुक्त ड्राइविंग सिस्टम का दुरुपयोग करने की आशंका है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। 
 
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : tesla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी कंपनी टेस्ला ने डोर लॉक सिस्टम में गड़बड़ी और स्वचालित स्टीयरिंग के फंक्शन में समस्या के चलते चीन में आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों के 16 लाख से अधिक एस, एक्स, 3 और वाई मॉडल वापस मंगा लिए हैं। चीन के बाजार नियामक प्रशासन ने शुक्रवार को रिकॉल की घोषणा की।

विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि बीजिंग और शंघाई में टेस्ला मोटर्स गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए रिमोट अपग्रेड तकनीक का इस्तेमाल करेगी, इसके ज्यादातर मामलों में कार मालिकों को अपग्रेड प्राप्त करने के लिए टेस्ला सेवा केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं होगी। वर्तमान सिस्टम में स्वचालित स्टीयरिंग फंक्शन का इस्तेमाल करने वाले ड्राइवरों की ओर से संयुक्त ड्राइविंग सिस्टम का दुरुपयोग करने की आशंका है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। 

पिछले माह अमेरिका में वापस मंगाई थी 20 लाख कारें
इसके पहले ड्राइवरों की निगरानी के लिए सिस्टम सुधारने के लिए पिछले महीने टेस्ला ने अमेरिका में 20 लाख से अधिक ईवी वापस मंगा ली थीं। यह रिकॉल यूएस नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से दो साल की जांच के बाद किया गया था। जांच में सिस्टम को दोषपूर्ण पाया गया था। अपग्रेड का उद्देश्य टेस्ला के ऑटोपायलट सिस्टम का इस्तेमाल करने वाले ड्राइवरों को सड़क पर ध्यान देने के लिए अधिक संवेदनशील बनाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें