फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Officials India Visit: अपने अधिकारियों को भारत भेज रहे हैं टेस्ला के एलन मस्क, अहम मुद्दों पर चर्चा संभव

Wed, 17 May 2023 11:37 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के अधिकारी जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के अधिकारी भारत यात्रा पर क्यों आ रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के अधिकारी जल्द ही भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी के अधिकारी भारत की यात्रा पर क्यों आ रहे हैं और इस दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन


भारत आएंगे अधिकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला कंपनी के कुछ अधिकारी इस हफ्ते में भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक भारत में उनकी केंद्र सरकार के अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है, जिसमें पीएमओ के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।

क्या है यात्रा का मकसद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला के अधिकारियों में सी-सूट एग्जीक्यूटिव और मैनेजर्स शामिल होंगे जो सप्लाई चेन की जिम्मेदारी देखते हैं। इन अधिकारियों की भारत यात्रा का मकसद टेस्ला कारों के लिए उपयोग में आने वाले कंपोनेंट्स के लोकल सोर्स पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन


क्यों खास है यह यात्रा
जानकारी के मुताबिक टेस्ला के अधिकारियों की भारत यात्रा कई मायनों में खास है। कंपनी के अधिकारी तब भारत आ रहे हैं जब टेस्ला के एलन मस्क और भारत के बीच पहले ही विवाद हो चुका है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर बने पॉजिटिव माहौल का फायदा उठाना है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दे रहा है, जिससे जैवाश्म ईंधन से होने वाले प्रदूषण में कमी आ रही है।

कई कंपनियां कर रही ईवी की बिक्री
भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बढ़ रहा है। भारतीयों की पसंद को देखते हुए कई विदेशी कंपनियां इलेक्ट्रिक बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज चुकी हैं। इनमें बीवाईडी, एमजी, किआ, ह्यूंदै, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, वॉल्वो सहित कई कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों की ओर से भारत में एक से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों को ऑफर किया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें