फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 24 घंटे मिलेगी टेस्ला की रोबोटैक्सी की सुविधा: नौ शहरों तक पहुंचा विस्तार, क्या वेमो को दे पाएगी टक्कर?

Thu, 12 Nov 2026 11:25 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • टेस्ला की रोबोटैक्सी सेवा का विस्तार हुआ है।
  • नौ शहरों में 24 घंटे उपलब्ध है।
  • सैन फ्रांसिस्को में सुपरवाइज्ड रन जारी।
  • टेक्सास बेड़े में कुल 1,303 वाहन शामिल।
विज्ञापन
टेस्ला की रोबोटैक्सी सेवा का विस्तार - फोटो : @robotaxi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला अपनी रोबोटैक्सी सेवा का दायरा लगातार बढ़ा रही है। कंपनी ने अमेरिका के कई बड़े शहरों में इस सेवा को अब प्रतिदिन 24 घंटे तक उपलब्ध करा दिया है। इस विस्तार में टेक्सास और फ्लोरिडा के शहर शामिल हैं। वहीं, सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में कंपनी की रोबोटैक्सी सेवा सुपरवाइस्ड रन के साथ जारी है। इस कदम के बाद टेक्सास में टेस्ला का स्वायत्त वाहनों का बेड़ा बढ़कर 1,303 वाहनों तक पहुंच गया है। जो कि वेमो के 1,305 वाहनों के बेड़े के लगभग बराबर है।

विज्ञापन


किन शहरों में 24 घंटे चलेगी टेस्ला की रोबोटैक्सी?

  • टेस्ला ने रोबोटैक्सी सेवा को अमेरिका के कई शहरों में बढ़ाया है। अब ऑस्टिन, सैन एंटोनियो, ह्यूस्टन, फोर्ट वर्थ, डलास, मियामी, ऑरलैंडो और टाम्पा में यह सेवा प्रतिदिन 24 घंटे तक उपलब्ध रहेगी।
  • इसके अलावा, सैन फ्रांसिस्को में भी कंपनी सुपरवाइस्ड रन के साथ रोबोटैक्सी सेवा संचालित कर रही है। इस विस्तार के साथ टेस्ला का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा यात्रियों तक अपनी स्वायत्त टैक्सी सेवा पहुंचाना है।



सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद बढ़ाया दायरा?

  • रोबाेटैक्सी सेवा का यह विस्तार सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद हुआ है। टेस्ला की सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक में सुधार को इस कदम की बड़ी वजह मानी जाती है। कंपनी अब अपनी सेवा को ज्यादा समय तक और अधिक शहरों में उपलब्ध करा रही है।
  • विश्लेषकों के अनुसार, यह विस्तार टेस्ला के फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) तकनीक पर भरोसे का संकेत माना जा रहा है। इससे कंपनी को ज्यादा राइड हासिल करने और अपने वाहनों का बेहतर इस्तेमाल करने का मौका मिल सकता है।

टेक्सास में 1,303 वाहनों तक पहुंचा टेस्ला का बेड़ा

  • टेस्ला के टेक्सास ऑटोनॉमस फ्लीट में अब कुल 1,303 वाहन शामिल हैं। इनमें 730 मॉडल Y और 573 साइबरकैब शामिल हैं। इस आंकड़े के साथ कंपनी का बेड़ा वेमो के 1,305 वाहनों के लगभग बराबर पहुंच गया है।
  • साथ ही विश्लेष्कों का यह भी मानना है कि रोबोटैक्सी सेवा को 24 घंटे तक चलाने से टेस्ला को कई फायदे मिल सकते हैं। ज्यादा समय तक सेवा उपलब्ध रहने से यात्रियों को अधिक राइड मिलेंगी और वाहनों का इस्तेमाल भी बढ़ेगा।
  • इसके अलावा, कंपनी के लिए आने वाले समय में नए शहरों में सेवा शुरू करने का रास्ता भी खुल सकता है। हालांकि, इसका दायरा कितना बढ़ेगा, यह टेस्ला की स्वायत्त ड्राइविंग तकनीक के प्रदर्शन और सेवा के विस्तार पर निर्भर करेगा।

फिनलैंड में भी सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक को मंजूरी

विज्ञापन

इसी के साथ, टेस्ला के लिए यूरोप से भी अच्छी खबर आई है। फिनलैंड में कंपनी की सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक को मंजूरी मिल गई है। इससे यूरोपीय बाजार में टेस्ला की स्वायत्त ड्राइविंग तकनीक के विस्तार की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। यह मंजूरी कंपनी के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे दूसरे यूरोपीय बाजारों में भी इस तकनीक को आगे बढ़ाने का रास्ता खुल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें