फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla: देश की इस मेट्रो सिटी में खुला टेस्ला का 5वां सेंटर, लॉन्च किए 2 शानदार मॉडल; जानें कीमत और EMI का गणित

Wed, 17 Jun 2026 04:53 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tesla India: टेस्ला ने हैदराबाद में अपना नया एक्सपीरियंस सेंटर शुरू कर दिया है। इसी के साथ कंपनी ने 2026 Model Y के दो नए वेरिएंट भी लॉन्च किए हैं। आखिर इन इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्या खास है और ग्राहकों को कितनी रेंज मिलेगी? आइए जानते हैं विस्तार से...
विज्ञापन
टेस्ला मॉडल Y प्रीमियम - फोटो : tesla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tesla Hyderabad Experience Center: भारत के कार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए अमेरिकी दिग्गज कंपनी टेस्ला ने बुधवार को हाईटेक सिटी के नॉलेज सिटी में अपने पहले एक्सपीरियंस सेंटर की शुरुआत कर दी है। देश के भीतर यह कंपनी का पांचवां बड़ा एक्सपीरियंस सेंटर है। इस मौके को और खास बनाने के लिए टेस्ला ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी दो बेहतरीन गाड़ियां 2026 मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (Model Y Premium Rear-Wheel Drive) और बड़ी फैमिली के लिए मॉडल वाई एल (Model Y L) को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है।
विज्ञापन




ग्राहकों को इसके लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा, वह टेस्ला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। इन गाड़ियों की डिलीवरी इसी साल जुलाई 2026 से शुरू कर दी जाएगी। इतना ही नहीं ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी ने इसका आफ्टर-सेल्स सर्विस सेंटर बौल्लारम इंडस्ट्रियल एरिया में तैयार किया है।
विज्ञापन


टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर में क्या खास है ?
इस सेंटर को लेकर कंपनी का दावा है कि यहां आने वाले लोग सिर्फ कार ही नहीं, बल्कि टेस्ला के एडवाइजर्स और एक खास  गाइडेड वॉक के जरिए इन गाड़ियों की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और इंटीरियर को बेहद करीब से महसूस कर सकेंगे। यह सेंटर ग्राहकों को टेस्ला की दुनिया से रूबरू कराने के लिए पूरी तरह डिजिटल और हाईटेक बनाया गया है।



जानें दोनों नए मॉडल्स की कीमत और फीचर्स के बारे में

2026 मॉडल Y प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (Model Y Premium Rear-Wheel Drive) (5-सीटर)
  • यह मॉडल उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है, जो लग्जरी के साथ-साथ शानदार परफॉर्मेंस चाहते हैं।
  • कीमत और फाइनेंस: इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 50,89,000 तय की गई है। ग्राहक इसे 6 लाख का डाउन पेमेंट देकर घर ला सकते हैं, जिसकी मंथली EMI 39,990 रुपये से शुरू होती है।
  • पावर और रफ्तार: यह कार महज 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की तूफानी रफ्तार पकड़ सकती है।
  • रेंज और स्पेस: सिंगल चार्ज में यह 500 किलोमीटर तक की रेंज (WLTP) देती है। इसमें 5 पैसेंजर्स के बैठने की जगह है और पावर-फोल्डिंग सीट्स के साथ 2,138 लीटर का बड़ा बंपर स्टोरेज स्पेस मिलता है।


Model Y L (6-सीटर, तीन-रो वाली)
यह गाड़ी खासकर बड़े परिवार वाले और ज्यादा स्पेस की चाह रखने वालों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
  • कीमत और फाइनेंस: इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 61,99,000 है। इसके लिए डाउन पेमेंट ₹6.5 लाख रखा गया है और इसकी मंथली EMI ₹49,990 से शुरू होती है।
  • दमदार परफॉर्मेंस: यह थ्री-रो (तीन पंक्तियों वाली) 6-सीटर कार सिर्फ 5.0 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड छू लेती है।
  • लंबी रेंज और कार्गो: इसमें 681 किलोमीटर की शानदार रेंज (WLTP) मिलती है और इसका कार्गो स्पेस 2,539 लीटर तक फैला हुआ है, जो लंबे सफर के लिए परफेक्ट है।


लॉन्चिंग के दौरान क्या-क्या हुआ?
  • लॉन्च के दौरान टेस्ला इंडिया के हेड शरद अग्रवाल ने कार की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) यानी इसके सॉफ्टवेयर और इंटेलिजेंस पर बात की। उन्होंने बताया कि कंपनी ने अपनी कारों में बड़े पैमाने पर रियल वर्ल्ड एआई (AI) को तैनात किया है।
  • शरद अग्रवाल ने कहा कि हमारी सभी कारें सड़क पर चलते समय लगातार डेटा इकट्ठा करती रहती हैं। फिर इसी डेटा का बारीकी से एनालिसिस करके हम अपने ग्राहकों को एक बेहतरीन और सुरक्षित सेल्फ-ड्राइविंग का अनुभव देते हैं। इसी कड़ी में हमने विशेष रूप से भारत में बिकने वाली टेस्ला कारों के अंदर एक AI ब्लॉक भी पेश किया है।
विज्ञापन

Clean Lines

जीरो मेंटेनेंस का दावा और 24x7 मोबाइल सर्विस
  • इतना ही नहीं, कंपनी के हेड शरद अग्रवाल ने टेस्ला के अनोखे बिजनेस मॉडल के बारे में बताते हुए कहा कि कंपनी डिजाइनिंग से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, डिलीवरी और आफ्टर-सेल्स तक का पूरा काम एंड-टू-एंड खुद ही संभालती है।
  • नो मेंटेनेंस शेड्यूल: सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि टेस्ला कारों का कोई पारंपरिक मेंटेनेंस शेड्यूल (सर्विसिंग की तारीखें) नहीं होता।
  • रिमोट रिपेयरिंग: कार की ज्यादातर सॉफ्टवेयर और तकनीकी समस्याओं को कंपनी के इंजीनियर्स दूर बैठे ही (रिमोटली) ठीक कर देते हैं। अगर कोई समस्या ऑनलाइन ठीक नहीं होती, तो ग्राहकों के लिए कंपनी की 24×7 मोबाइल सर्विस हमेशा तैनात रहती है, जो आपके घर आकर गाड़ी ठीक करेगी।


15 मिनट में 275 किमी का सफर
  • चार्जिंग को लेकर टेस्ला का नेटवर्क दुनिया भर में सबसे मजबूत माना जाता है। कंपनी ग्लोबल लेवल पर 81,000 से ज्यादा सुपरचार्जर ऑपरेट करती है, जो इतने पावरफुल हैं कि महज 15 मिनट की चार्जिंग में कार को 275 किलोमीटर तक चलने की रेंज दे देते हैं।
  • हालांकि, मौजूदा समय में हैदराबाद के अंदर टेस्ला का कोई सुपरचार्जर स्टेशन नहीं है, लेकिन कंपनी ने साफ कर दिया है कि इस पर तेजी से काम चल रहा है और जल्द ही इन्हें लाइव कर दिया जाएगा।
  • इसके बाद अब मेगा प्लान के तहत टेस्ला हैदराबाद के साथ-साथ बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, चंडीगढ़ और मुंबई जैसे देश के सभी प्रमुख महानगरों में अपना मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क तैयार करने की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें