कनाडा में टोरंटो के पास आधी रात के वक्त एक टेस्ला कार में आग लग गई। जिससे कार में सवार चार भारतीयों की मौत हो गई। फिलहाल यह साफ नहीं है कि पीड़ित कहां जा रहे थे या उनकी टेस्ला कार सेल्फ-ड्राइविंग मॉडल थी या नहीं। मरने वालों में गुजरात के गोधरा के रहने वाले 30 वर्षीय केटा गोहिल और 26 वर्षीय नील गोहिल भाई-बहन शामिल हैं। वे दो अन्य व्यक्तियों के साथ यात्रा कर रहे थे। कार में आग लगने से उनकी भी मौत हो गई।
दुर्घटना में एक व्यक्ति की भी मौत हो गई, जो हाल ही में कनाडा का नागरिक बना था। टेस्ला कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद इसकी बैटरी में आग लग गई। जिससे घटनास्थल पर मौजूद सभी चार लोगों की मौत हो गई।
रिपोर्ट के अनुसार, राहगीरों ने 20 साल की एक महिला को जलती हुई कार से बाहर निकाला गया। उसे गंभीर चोटों आई थी और उस अस्पताल ले जाया गया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई गाड़ियां मदद के लिए रुकीं और दुर्घटना में शामिल लोगों की मदद करने के लिए कार की खिड़कियां तोड़ने की कोशिश कर रही थीं।
टोरंटो फायर के डिप्टी चीफ जिम जेसप के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहन की आग बुझाने के लिए "बहुत ज्यादा" मात्रा में पानी की जरूरत होती है। आग बुझ जाने के बाद, कार की बैटरी सेल को एक डंपस्टर में डाल दिया गया, जिसे फिर रेत से भरकर डंप यार्ड में ले जाया गया।
12 अक्तूबर को भी हुई थी ऐसी ही घटना
इससे पहले, 12 अक्तूबर को पश्चिमी फ्रांस में एक टेस्ला इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना निओर्ट शहर के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि टेस्ला ईवी तेज रफ्तार से चल रही थी और आखिरकार अपना नियंत्रण खो बैठी। कार कई रोड साइन से टकरा गई और बाद में उसमें आग लग गई। कार में चालक और उसमें सवार तीन यात्री, पास की एक जगह मीली में एक रेस्तरां में काम करते थे। बचाव दल के मौके पर पहुंचने तक सभी की मौत हो गई थी।
जुलाई में भी टेस्ला ईवी में आग से तीन मरे
एक अन्य घटना में, इस साल जुलाई में कनाडा में पंजाब के तीन छात्रों की मौत हो गई। जब वे एक कार में यात्रा कर रहे थे, और वह हाईवे से बाहर निकल गई। तीनों यात्री वाहन से बाहर गिर गए और चोटों के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना में कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
टेस्ला ने पीड़ित परिवार से किया था समझौता
हाल ही में, इस साल अप्रैल में, टेस्ला ने एक इंजीनियर के परिवार के साथ समझौता किया, जो 2018 में सिलिकॉन वैली में टेस्ला मॉडल एक्स के दुर्घटनाग्रस्त होने से मारा गया था। इस समझौते से टेस्ला ने मुकदमे से बचने में मदद की।
टेस्ला ईवी हुई थी रिकॉल
पिछले साल दिसंबर में, टेस्ला ने ऑटोपायलट सॉफ्टवेयर से जुड़े जोखिमों और टकराव के संभावित रूप से बढ़े हुए जोखिम के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में 20 लाख से ज्यादा वाहनों को वापस मंगाया था।