फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ला की साइबरकैब का बढ़ा दायरा: अब डलास में भी सर्विस शुरू, दो सीटों वाली ड्राइवरलेस टैक्सी में क्या है खास?

Fri, 20 Nov 2026 08:34 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ऑस्टिन के बाद डलास पहुंची साइबरकैब।
  • दो सीटों वाली ड्राइवरलेस रोबोटैक्सी।
  • रोबोटैक्सी एप से बुक होगी राइड।
  • डलास में अभी सीमित इलाके में उपलब्ध।
विज्ञापन
टेस्ला साइबरकैब का विस्तार - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला ने अपनी साइबरकैब सर्विस का दायरा बढ़ाते हुए अमेरिका के डलास शहर में भी यह सुविधा शुरू कर दी है। यह इसलिए भी खास माना जा रहा है कि क्योंकि ऑस्टिन के बाहर ऐसा पहली बार हो रहा है जब आम जनता इन टू-सीटर रोबोटैक्सी का सीधा इस्तेमाल कर सकेगी। बिना ड्राइवर के चलने वाली यह आधुनिक गाड़ी अब लोगों के रोजमर्रा के सफर का हिस्सा बनने जा रही है।

विज्ञापन

इससे पहले डलास में टेस्ला की रोबोटैक्सी सर्विस मॉडल वाई कारों के जरिए चल रही थी। अप्रैल 2026 में यहां बिना फ्रंट सीट पर ड्राइवर के रोबोटैक्सी राइड शुरू की गई थी। इसके बाद अगस्त में कंपनी ने डलास में अपनी सर्विस का दायरा बढ़ाकर 81 वर्ग मील कर दिया था। अब इसी ऑपरेशन के बीच साइबरकैब को भी शामिल किया गया है। 

कैसे बुक कर सकेंगे राइड?

  • डलास में रहने वाले लोग टेस्ला रोबोटैक्सी एप के जरिए साइबकैब की राइड बुक कर सकते हैं। कंपनी ने सर्विस एरिया के आसपास रहने वाले लोगों को एप नोटिफिकेशन और ईमेल भेजकर शुरुआती राइड लेने का इनविटेशन भी दिया गया है।
  • बता दें कि साइबरकैम दो सीटों वाली कार है। इसमें स्टीयरिंग व्हील नहीं दिया गया है, क्योंकि इसे पूरी तरह ऑटोनॉमस यानी खुद चलने वाली कार के तौर पर तैयार किया गया है। 
  • टेस्ला के अनुसार, यह कैमरा और सेंसर की मदद से सड़क, हाईवे और जटिल चौराहों पर रास्ता तय करती है। हालांकि, फिलहाल इसकी राइड ऑस्टिन और डलास के सीमित इलाकों में ही उपलब्ध है। 

विज्ञापन


नए V1.5 वर्जन में कौन से फीचर्स है खास?
डलास में शुरू हुई साइबरकैब सर्विस की एक और खास बात इसका नया V1.5 वर्जन है। रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्जन में दो अहम बदलाव देखने को मिले हैं।

  1. इंटीग्रेटेड स्टारलिंक: कार की छत के पिछले हिस्से में स्टारलिंक डिश को इंटीग्रेट किया गया है। इससे नेविगेशन, कस्टमर सर्विस और फ्लीट मैनेजमेंट जैसी सुविधाओं के लिए अतिरिक्त कनेक्टिविटी मिल सकती है।
  2. ट्रंक कैमरा: कार के पीछे ट्रंक के ढक्कन में कैमरा दिया गया है। इससे ट्रंक वाले हिस्से पर नजर रखने में मदद मिल सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों फीचर्स को पहले भी साइबरकैब के कुछ मॉडल में देखा गया था, लेकिन डलास में चलने वाली V1.5 कारों में ये दोनों फीचर्स एक साथ देखने को मिले हैं। फिलहाल इस वर्जन में हुए अन्य बदलावों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। 

कितनी है कीमत?
टेस्ला ने चुनिंदा ग्राहकों के लिए साइबरकैब को निजी इस्तेमाल के लिए खरीदने का विकल्प भी खोला है। इसकी शुरुआती कीमत 29,990 डॉलर रखी गई है। इसके साथ 299 डॉलर प्रति महीने का ऑटोनॉमी सब्सक्रिप्शन भी जरूरी है। अगर आप यह कीमत किराए की समझकर हैरान हो रहे हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह कीमत रोबोटैक्सी में एक राइड का किराया नहीं, बल्कि कार खरीदने की कीमत है। 

शुरुआती राइड को लेकर क्या है प्रतिक्रिया?

  • शुरुआती यात्रियों के अनुभव को लेकर सामने आई जानकारी में तेज पिकअप और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की तारीफ का जिक्र है। कुछ यूजर्स का कहना है कि बिना ड्राइवर वाली कार में सफर करना उनके लिए काफी स्वाभाविक अनुभव रहा।
  • टेस्ला के लिए डलास में साइबरकैब की शुरुआत इसलिए भी खास है, क्योंकि अब कंपनी ऑस्टिन के बाहर भी अपनी खास ड्राइवरलेस कार के जरिए सार्वजनिक राइड सर्विस का विस्तार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें