फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Car Price: दुनिया के अलग-अलग देशों में कितनी है Tesla कार की कीमत? जानें भारत में कितना होगा दाम

Fri, 21 Feb 2025 06:26 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tesla Car Price: इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में टेस्ला (Tesla) सबसे चर्चित नामों में से एक है। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता भारत में बहुत जल्द कारोबार शुरू कर सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया के अलग-अलग देशों में टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की कीमत कितनी है?
विज्ञापन
Tesla - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला (Tesla) के कारोबार शुरू करने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसी यह भी दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने भारत में कर्मचारियों की हायरिंग भी शुरू कर दी है। यह भी दावा किया जा रहा है कि टेस्ला दिल्ली और मुंबई में अपना पहला शोरूम खोल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में टेस्ला की पहली कार 25 लाख रुपये से कम में लॉन्च हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया के अलग-अलग देशों में टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की कीमत (Tesla Car Price) कितनी है?
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में टेस्ला (Tesla) सबसे चर्चित नामों में से एक है। एलन मस्क (Elon Musk) की इस कंपनी की कारें बेहतरीन परफॉर्मेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज के लिए जानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टेस्ला की गाड़ियां अलग-अलग देशों में अलग कीमत पर बिकती हैं? करेंसी एक्सचेंज रेट, टैक्स पॉलिसी, इम्पोर्ट ड्यूटी और स्थानीय उत्पादन जैसे कई कारक इसकी कीमत पर असर डालते हैं। आइए जानते हैं कि भारत, अमेरिका, यूरोप और चीन समेत अन्य प्रमुख बाजारों में टेस्ला की कारें कितनी महंगी हैं।

अमेरिका में टेस्ला की कीमतें

अमेरिका में टेस्ला की कीमतें - फोटो : iStock
टेस्ला की कारें अमेरिका में सबसे किफायती मानी जाती हैं, क्योंकि यहीं इनका उत्पादन होता है। यहां टेस्ला के कई मॉडल उपलब्ध हैं, जैसे Model 3, Model Y, Model S और Model X। टेस्ला की बेबसाइट के अनुसार, अमेरिका में Tesla Model 3 की कीमत 44,130 डॉलर (करीब 38.24 लाख रुपये) है, जबकि Model Y की कीमत 59,990 डॉलर (करीब 52 लाख रुपये) है। वहीं Model S की कीमत 74,990 डॉलर (करीब 69.31 लाख रुपये) और Model X की कीमत 79,990 डॉलर (करीब 75 लाख रुपये) है।

यूरोप में कितनी महंगी टेस्ला की कार?

यूरोप में आयात शुल्कों के कारण महंगी है कार - फोटो : Tesla
यूरोपीय देशों में टैक्स और अन्य आयात शुल्कों के कारण टेस्ला की कारें अमेरिका की तुलना में महंगी होती हैं। जर्मनी में टेस्ला की सबसे किफायती कार Tesla Model 3 की कीमत 51,990 यूरो (करीब 47 लाख रुपये) है। वहीं, फ्रांस में इसकी कीमत 42,490 यूरो (करीब 38.50 लाख रुपये)  से 58,490 यूरो (53 लाख रुपये) के बीच है। ब्रिटेन की बात करें तो यहां, टेस्ला Model 3 की कीमत 39,990 यूरो से 59,990 यूरो (करीब 36.28 लाख रुपये से 54.50 लाख रुपये) के बीच है।

चीन में टेस्ला की कीमतें

चीन में कम हुई है कीमत - फोटो : iStock
चीन में BYD जैसी घरेलू कार ब्रांड्स से पिछड़ने से बचने के लिए टेस्ला ने हाल ही में किमतों में भारी कटौती की है। चीन में टेस्ला की कारें अपेक्षाकृत सस्ती भी हैं, क्योंकि कंपनी ने यहां अपनी गीगाफैक्ट्री (Gigafactory) स्थापित कर रखी है। लोकल प्रोडक्शन की वजह से इम्पोर्ट ड्यूटी कम हो जाती है। चीन में Tesla Model 3 की कीमत 27,69,498 यूआन (करीब 27.69 लाख रुपये) है। वहीं, Model Y की कीमत 2,63,900 यूआन (करीब 30.50 लाख रुपये) है। चीन में Tesla की सबसे टॉप मॉडल की कार Model X की कीमत 8,38,900 यूआन (करीब 97.50 लाख रुपये) है।

साउदी अरब में कितनी है कीमतें?

टेस्ला की मॉडिफाइड कार - फोटो : Tesla
मिडिल इस्ट के सबसे बड़े देश साउदी अरब में टेस्ला Model 3 की कीमत 1,71,568 साउदी रियाल से शुरू होती है, जो भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 39.64 लाख रुपये होते हैं।
विज्ञापन

भारत में कितनी होगी टेस्ला की कीमत?

Tesla Model Y - फोटो : Tesla
भारत में अभी टेस्ला की बिक्री शुरू नहीं हुई है, लेकिन कंपनी जल्द ही यहां अपने मॉडल लॉन्च कर सकती है। हालांकि, भारत में भी इम्पोर्ट ड्यूटी (Import Duty) के कारण टेस्ला की कारें महंगी हो सकती हैं, लेकिन कंपनी टैक्स में छूट देने की मांग कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में कंपनी Model 3 और Model Y जैसी कारों को उतार सकती है। भारत में टेस्ला Model 3 को 25,000 डॉलर (करीब 21.71 लाख रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।

टेस्ला की कारें अलग-अलग देशों में अलग कीमत पर बिकती हैं और इसकी वजह टैक्स, मैन्युफैक्चरिंग और मुद्रा विनिमय दरें होती हैं। भारत में टेस्ला की एंट्री का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है, लेकिन जब तक कंपनी लोकल मैन्युफैक्चरिंग नहीं शुरू करती, यहां कीमतें काफी ज्यादा रह सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें