फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla: एलन मस्क को मिला चीन यात्रा का फायदा, फुल सेल्फ-ड्राइविंग मैपिंग डील पर लगी मुहर

Mon, 29 Apr 2024 11:25 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेस्ला इंक चीन में अपने एडवांस्ड असिस्टेड ड्राइविंग फीचर्स को पेश करने के लिए एक महत्वपूर्ण बाधा को पार करने के लिए तैयार है। क्योंकि वह मैपिंग और नेविगेशन फंक्शन में बायडू इंक के साथ साझेदारी कर रही है।
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tesla Inc. (टेस्ला इंक) चीन में अपने एडवांस्ड असिस्टेड ड्राइविंग फीचर्स को पेश करने के लिए एक महत्वपूर्ण बाधा को पार करने के लिए तैयार है। क्योंकि वह मैपिंग और नेविगेशन फंक्शन में बायडू इंक के साथ साझेदारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले से जुड़े लोगों ने बताया। 
विज्ञापन

इन लोगों ने बताया कि इस समझौते के बाद अमेरिकी वाहन निर्माता लेन-लेवल नेविगेशन और बीजिंग स्थित इंटरनेट कंपनी द्वारा प्रदान किए गए मैपिंग के आधार पर अपनी ऑटोनॉमस ड्राइविंग सर्विस को तैनात करने में सक्षम होगा। ये लोग नाम न छापने की शर्त पर जानकारी दे रहे थे। गौरतलब है कि बायडू सेल्फ-ड्राइविंग फंक्शन के लिए प्रमुख मॉड्यूल रखने वाले सिर्फ 20 योग्य आपूर्तिकर्ताओं में से एक है।

यह कदम टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा रविवार को चीन की एक अघोषित यात्रा के बाद आया है। मस्क ड्राइवर-असिस्टेंस सॉफ्टवेयर के लिए अनुमति मांग रहे थे जो कार निर्माता की राजस्व गिरावट को रोकने में मदद कर सकता है। हालांकि फीचर्स के इस समूह को निरंतर निगरानी की जरूरत होती है और ये टेस्ला कारों को पूरी तरह से ऑटोनॉमस नहीं बनाते हैं। फिर भी कंपनी अमेरिका में FSD (फुल सेल्फ-ड्राइविंग) को सीधे खरीदने के लिए 8,000 डॉलर या सदस्यता के लिए 99 डॉलर प्रति माह का शुल्क लेती है।

मस्क ने प्रीमियर ली क्वियांग के साथ मुलाकात की। जिन्होंने शंघाई के लिए चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव के रूप में कंपनी को अपने वैश्विक स्तर पर अब तक के सबसे टॉप प्लांट की स्थापना में मदद की थी।

चाइना एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के अनुसार, टेस्ला ने चीन में एक अन्य महत्वपूर्ण डेटा सुरक्षा और गोपनीयता आवश्यकता को भी पूरा कर लिया है। जो टेस्ला के डेटा सुरक्षा मुद्दों पर कुछ चिंताओं को कम करने में मदद करेगा।
विज्ञापन

टेस्ला ने 2020 में चीन में इन-कार मैपिंग और नेविगेशन के लिए बायडू पर स्विच किया था। और साझेदारी का नया स्तर ज्यादा एडवांस्ड सेल्फ-ड्राइविंग फीचर्स के लिए मैपिंग संबंधी चिंताओं को दूर करने का लक्ष्य रखता है। रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला और बायडू के प्रतिनिधियों ने टिप्पणी के लिए अनुरोधों का तुरंत जवाब नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें