फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Tiago EV: 360° कैमरा, नया लुक और शानदार रेंज के साथ आज आ रही है नई टियागो ईवी; जानें संभावित कीमत

Thu, 28 May 2026 07:21 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tata Tiago EV Facelift Launch Today: टाटा मोटर्स आज यानी 28 मई 2026 को नई टियागो ईवी फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर रही है। नए डिजाइन, 360-डिग्री कैमरा और रियर AC वेंट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ यह छोटी ईवी सेगमेंट में अपना ध्यान अपनी ओर खीचनें काे तैयार है। जानिए इसके बारे में विस्तार से...
 
विज्ञापन
Tata Tiago EV - फोटो : Tata
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tiago EV India: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि देश में बिकने वाली हर चौथी कार अब ईवी हो सकती है। ऐसे माहौल में टाटा मोटर्स अपनी सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक हैचबैक टाटा टियागो EV का नया फेसलिफ्ट मॉडल 28 मई 2026 को लॉन्च करने जा रही है। नई टियागो EV को ज्यादा मॉडर्न डिजाइन, अपडेटेड केबिन, स्मार्ट फीचर्स और प्रीमियम टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी बजट सेगमेंट में 360° कैमरा और बड़ा टचस्क्रीन जैसे फीचर्स देकर ग्राहकों को बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार टीज की जा रही यह कार अब आधिकारिक तौर पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन


डिजाइन: पहले से ज्यादा बोल्ड और स्टाइलिश
नई टियागो ईवी का डिजाइन पुरानी पीढ़ी की तुलना में कहीं अधिक शार्प हो सकती है। इसके फ्रंट को पूरी तरह से नया रूप दिया गया है, जिसमें अब स्लीक LED हेडलाइट्स और टाटा का नया सिग्नेचर लुक मिलता है। टाटा ने अपने पुराने लेयर्ड डिजाइन के बजाय सिंगल-सर्फेस क्लोज्ड ग्रिल को अपनाया है, जो इसे एक शुद्ध इलेक्ट्रिक कार का लुक देता है। पीछे की तरफ नई कनेक्टेड टेललाइट्स और नए एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स इसे सड़कों पर एक अलग और प्रीमियम पहचान देते हैं।

केबिन: लग्जरी और स्मार्ट फीचर्स 
कार के अंदर का अनुभव अब पूरी तरह बदल गया है। डैशबोर्ड पर अब टैबलेट-स्टाइल की बड़ी स्क्रीन्स दी गई हैं, जिससे केबिन बहुत आधुनिक लगता है। सबसे बड़े बदलावों में शामिल हैं:
विज्ञापन

360-डिग्री कैमरा: इस सेगमेंट में पहली बार मिलने वाला यह फीचर पार्किंग और तंग गलियों में ड्राइविंग को बेहद आसान बना देगा।
रियर AC वेंट्स: पिछली सीट पर बैठने वालों के लिए अब अलग से कूलिंग की सुविधा दी गई है।
प्रीमियम इंटीरियर: फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और नए टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर चमकता Tata.ev लोगो कार को एक अपमार्केट फील देता है।

बैटरी और परफॉरमेंस: भरोसा वही, तकनीक नई
नई टियागो ईवी के बैटरी ऑप्शन्स में निरंतरता बनाए रखते हुए इसमें दो वेरिएंट्स मिलने की उम्मीद है:
19.2 kWh बैटरी: जो करीब 223 किलोमीटर की रेंज देती है।
24 kWh बैटरी: जो सिंगल चार्ज पर 293 किलोमीटर की रेंज का वादा करती है।
इसके अलावा, टाटा मोटर्स अपनी बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) स्कीम भी पेश कर सकती है, जिससे इस कार की शुरुआती कीमत और भी किफायती हो जाएगी।

कीमत कितनी हो सकती है?
नई टियागो ईवी की शुरुआती कीमत लगभग 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रहने की संभावना है। टाटा मोटर्स का उद्देश्य इस कार के साथ उन लोगों को जोड़ना है जो पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं। यह कार अपने सेगमेंट में उन सभी फीचर्स के साथ आ रही है जो आमतौर पर बड़ी और महंगी गाड़ियों में देखे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें