पेट्रोल इंजन और माइलेज में किसने मारी बाजी?
अगर आप एक साधारण पेट्रोल इंजन और बेहतरीन माइलेज वाली गाड़ी की तलाश में हैं, तो इन दोनों में, टाटा सिएरा आगे है।
- टेक्नोलॉजी का फायदा: नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के मामले में टाटा सिएरा का माइलेज किया सेल्टोस से कहीं ज्यादा है। इसकी मुख्य वजह यह है कि सिएरा का इंजन एटकिंसन साइकिल तकनीक पर काम करता है, जो ईंधन की खपत को बहुत कम और माइलेज को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- मैनुअल गियरबॉक्स: मैनुअल गियरबॉक्स के साथ टाटा सिएरा अपने प्रतिद्वंद्वी किया सेल्टोस से 0.9 किमी प्रति लीटर आगे है।
- ऑटोमैटिक गियरबॉक्स: सिएरा का DCT वेरिएंट, किया सेल्टोस के पेट्रोल-CVT वेरिएंट के मुकाबले 0.4 किमी प्रति लीटर ज्यादा का माइलेज निकाल कर देता है।
माइलेज की रेस में किसकी जीत?
लंबी दूरी तय करने वाले चालकों के लिए डीजल हमेशा से उनकी प्राथमिकता रही है। यहां भी टाटा ने अपना दबदबा कायम रखा, लेकिन माइलेज के मामले में किया सेल्टोस, टाटा सिएरा से पीछे रह गई।
- मैनुअल वेरिएंट में अंतर: डीजल मैनुअल ट्रांसमिशन के मामले में सिएरा और सेल्टोस के बीच 1.86 किमी प्रति लीटर का बड़ा अंतर देखने को मिलता है। (सिएरा आगे है)।
- ऑटोमैटिक वेरिएंट में अंतर: वहीं डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट में भी सिएरा बाजी मारती है और दोनों के बीच 1.48 किमी प्रति लीटर का अंतर आता है।
रफ्तार में कौन तेज?
जैसे ही बात हाई-परफॉर्मेंस और रफ्तार के पसंदीदा लोगों की आती है, तो किया सेल्टोस शानदार वापसी करती है।
- टर्बो-DCT का दम: टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक के मामले में किया सेल्टोस काफी आगे है। सेल्टोस टर्बो-DCT का कंपनी की ओर से दावा किया गया, माइलेज टाटा सिएरा टर्बो-पेट्रोल के मुकाबले 2.2 किमी प्रति लीटर ज्यादा है।
- iMT गियरबॉक्स का विकल्प: इसके अतिरिक्त, किया सेल्टोस अपने टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ एक क्लचलेस मैनुअल यानी आईएमटी (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स का विकल्प भी देती है, जो परफॉर्मेंस के साथ 15.6 किमी प्रति लीटर का बेहतरीन माइलेज देने में सक्षम है।
फोटो के माध्यम से समझें पावर और टॉर्क का गणित
किसे चुनना रहेगा बेहतर?
- अगर आप ज्यादा माइलेज और मजबूत डीजल परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं, तो टाटा सिएरा आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। वहीं जो ग्राहक टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक, बेहतर टॉर्क और ज्यादा पावरफुल पेट्रोल इंजन चाहते हैं, उनके लिए किया सेल्टोस आकर्षक विकल्प बनती है।
- कुल मिलाकर टाटा सिएरा फ्यूल एफिशिएंसी में बढ़त बनाती है, जबकि किया सेल्टोस परफॉर्मेंस और टर्बो-पेट्रोल ड्राइविंग अनुभव के मामले में मजबूत चुनौती पेश करती है।