फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 TATA SIERRA: टाटा सिएरा 11.49 लाख रुपये में हुई लॉन्च; नया लुक, दमदार इंजन और ढेरों फीचर्स सब जानें यहां

Tue, 25 Nov 2025 06:58 PM IST
सुयश पांडेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा मोटर्स ने सिएरा को एक नए और मॉडर्न रूप में भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये रखी है, यह मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एक किफायती और दमदार विकल्प के रूप में नजर आती है। इसकी बुकिंग 16 दिसंबर 2025 से शुरू होगी।
विज्ञापन
टाटा सिएरा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा मोटर्स ने अपनी आइकॉनिक एसयूवी टाटा सिएरा को एक नए और मॉडर्न रूप में भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एसयूवी लंबे समय से लोगों के बीच चर्चा में थी, और अब आखिरकार यह 2025 मॉडल के साथ बाजार में उतर चुकी है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये रखी है, जिससे यह मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एक किफायती और दमदार विकल्प के रूप में नजर आती है। इसकी बुकिंग 16 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि ग्राहकों को डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से मिलना शुरू हो जाएगी। लॉन्च से पहले ही कई डीलर्स ने 11,000 रुपये तक के टोकन अमाउंट पर गाड़ी बुक करा ली है, हालांकि कंपनी ने साफ किया कि यह आधिकारिक बुकिंग नहीं थी।

इन गाड़ियों से होगी सीधी टक्कर

नई सिएरा सीधे तौर पर किआ सेल्टोस, ह्यूंदै क्रेटा, मारुति ब्रेजा और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी लोकप्रिय एसयूवी को चुनौती देगी। टाटा की यह रणनीति साफ दिखाती है कि कंपनी 15 लाख रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाना चाहती है। सिएरा को कुल सात ट्रिम्स में पेश किया जाएगा, जिनमें स्मार्ट प्लस, प्योर, प्योर प्लस, एडवेंचर, एडवेंचर प्लस और अकम्प्लिश्ड शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कई नए रंग भी पेश किए हैं, जिनमें लाल, पीला, सिल्वर, हरा, ग्रे और सफेद शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि टाटा जल्द ही इसका डार्क एडिशन भी लाने वाली है, जिसमें पूरी एसयूवी ब्लैक थीम में नजर आएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bike Kick Start: अगर आपकी बाइक का किक-स्टार्ट फंस जाए तो क्या करें? हर राइडर के लिए 5 जरूरी उपाय

अभी 3 इंजन वेरिएंट्स में उपलब्ध

इंजन के मामले में टाटा सिएरा 2025 में काफी विवधता देखने को मिलती है। इसमें तीन पावरट्रेन शामिल किए गए हैं- 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन जो 118 हॉर्सपावर और 280 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन जो 106 हॉर्सपावर और 145 न्यूटन मीटर टॉर्क पैदा करता है और सबसे पावरफुल 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, जिसका आउटपुट 160 हॉर्सपावर और 260 न्यूटन मीटर टार्क है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि आने वाले समय में इसका AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) वेरिएंट भी उपलब्ध कराया जाएगा। सभी वेरिएंट्स की पूरी कीमतें दिसंबर में घोषित की जाएंगी।

पुराने क्लासिक अंदाज को नए तरीके से पेश करेगी टाटा सिएरा 

डिजाइन की बात करें तो नई सिएरा अपने पुराने क्लासिक पहचान को आधुनिक स्टाइल में पेश करती है। फ्रंट में फुल-विड्थ LED लाइट बार, टेक्सचर्ड ग्रिल और लो-सेट LED हेडलैंप्स इसे काफी बोल्ड लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल में इसका Alpine-window इंस्पायर्ड डिजाइन और फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट इसे एक अलग पहचान देता है। रियर में कनेक्टेड टेललैंप्स, टॉल बंपर और बॉक्सी लुक एसयूवी को रग्ड और दमदार अपील प्रदान करते हैं। 19-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, शार्क-फिन एंटेना और बॉडी क्लैडिंग इसके बाहरी लुक को और प्रीमियम बनाते हैं।
 

ये भी पढ़ें: Traffic Challan: अभी तक बकाया चालान माफ नहीं हुआ तो अब है मौका, 13 दिसंबर को लग रही है साल की आखिरी लोक अदालत

विज्ञापन

गाड़ी में मिलते हैं भरपूर फीचर्स

एसयूवी का इंटीरियर भी पूरी तरह मॉडर्न और प्रीमियम फील देता है। केबिन में ब्लैक-ग्रे थीम के साथ ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.5-इंच टचस्क्रीन और 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल हैं। इसके अलावा इसमें iRA कनेक्टेड कार टेक, 5G सपोर्ट, OTA अपडेट्स और 12-स्पीकर JBL सिस्टम जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं। HypAR हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में काफी आगे खड़ा करते हैं। पीछे बैठे यात्रियों के लिए रियर सनशेड्स, रियर एसी वेंट्स और दो-स्टेप रिक्लाइनिंग सीट्स जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। सुरक्षा के मामले में भी टाटा सिएरा 2025 किसी तरह की कमी नहीं छोड़ती। इसमें लेवल-2 ADAS, छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हाई-बीम बूस्ट LED हेडलैंप्स और जेस्चर-आधारित पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ वेंटिलेटेड पावर्ड ड्राइवर सीट, मेमोरी फंक्शन और बॉस मोड जैसी सुविधाएं ड्राइविंग को और आरामदायक बनाती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Dashcam: क्या है डैशकैम और क्यों है ये आपकी गाड़ी के लिए बेहद जरूरी? नहीं लगवाया तो तुरंत लगावाएं


कुल मिलाकर, टाटा सिएरा 2025 अपने दमदार लुक, प्रीमियम फीचर्स, पावरफुल इंजन विकल्प और आकर्षक कीमत के साथ भारतीय एसयूवी बाजार में एक मजबूत दावेदार बनकर उभर रही है। यह एसयूवी उन ग्राहकों के लिए खास तौर पर आकर्षक साबित हो सकती है जो 15 लाख रुपये के बजट में एक स्टाइलिश, एडवांस्ड और फीचर-रिच गाड़ी की तलाश में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें