फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा सिएरा ईवी क्रैश टेस्ट: आखिर कितनी सुरक्षित है आपकी कार, जानें भारत एनकैप की ओर से जारी सेफ्टी आंकड़े?

Thu, 19 Nov 2026 02:48 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • टाटा सिएरा ईवी को मिले पांच-स्टार।
  • भारत NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन।
  • एडल्ट सेफ्टी में 30.62 प्वाइंट हासिल किए।
  • चाइल्ड सेफ्टी में मिले 45 प्वाइंट।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। क्या आपने कभी सोचा है कि जिस कार से आप और आपका परिवार सफर कर रहे हैं, वह असल में कितनी सुरक्षित है? अब इस सवाल का दमदार जवाब सामने आ गया है। सेफ्टी के मामले में टाटा मोटर्स ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। टाटा सिएरा EV ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनकैप) क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी ने वयस्कों (एडल्ट) और बच्चों, दोनों की सुरक्षा के मोर्चे पर बेहतरीन स्कोर किया है। आइए जानते हैं क्रैश टेस्ट में सिएरा ईवी ने कैसा दम दिखाया और किस टेस्ट में कितने अंक मिले।

विज्ञापन


क्रैश टेस्ट में किस वेरिएंट को किया गया शामिल?
भारत एनकैप ने सिएरा ईवी के टॉप वेरिएंट इम्पावर्ड ए 75kWh QWD का क्रैश टेस्ट किया। टेस्ट के दौरान इस एसयूवी का वजन 2,412 किलोग्राम था। खास बात यह है कि इसकी 5-स्टार रेटिंग इलेक्ट्रिक सिएरा के अन्य संबंधित वेरिएंट्स पर भी लागू होती है। 

एडल्ट सेफ्टी में कितने अंक हासिल किए? 

  • वयस्कों की सुरक्षा यानी एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) टेस्ट में टाटा सिएरा ईवी ने  दमदार प्रदर्शन किया और ने 32 में से 30.62 प्वाइंट हासिल किए।
  • इसमें दो प्रमुख क्रैश टेस्ट किए गए। पहले फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में एसयूवी को 16 में से प्वाइंट पॉइंट मिले। इस टेस्ट में सामने से टक्कर होने पर ड्राइवर और आगे बैठे यात्री की सुरक्षा का आकलन किया जाता है।
  • वहीं, साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में सिएरा EV ने पूरे 16 में से 16 प्वाइंट हासिल किए। इसके अलावा, साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में भी इसे 'ओके' रेटिंग मिली। 

विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा में कैसा रहा प्रदर्शन?

  • चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में, सिएरा ईवी ने अधिकतम 49 में से 45 प्वाइंट हासिल किए हैं। इस असेसमेंट में 18 महीने और 3 साल के बच्चों के लिए 'चाइल्ड रिस्ट्रेंट सिस्टम' (बच्चों की सुरक्षा प्रणालियों) का इस्तेमाल करके टेस्ट किए गए।
  • खास बात यह रही कि फ्रंट और साइड डायनामिक टेस्ट में, दोनों ही मामलों में गाड़ी को पूरे अंक मिले। यानी हर एक में 12 में से 12 पॉइंट हासिल हुए।


टाटा की सेफ्टी लिस्ट में जुड़ा एक और 5-स्टार मॉडल
सिएरा ईवी की 5-स्टार रेटिंग टाटा मोटर्स के लिए एक और खास उपलब्धि है। इससे एसयूवी खरीदने वाले ग्राहकों को इसके सेफ्टी प्रदर्शन का आकलन करने में मदद मिलेगी। खास तौर पर एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी, दोनों में 5-स्टार रेटिंग मिलना इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए अच्छी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें