फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार हुआ खत्म: Tata Sierra EV कल होगी लॉन्च, 500km रेंज के साथ मिलेंगे ये प्रीमियम फीचर्स!

Mon, 29 Jun 2026 12:11 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे

सार

Tata Sierra EV launch Tomorrow: टाटा मोटर्स कल यानी 30 जून को अपनी आइकॉनिक सिएरा ईवी लॉन्च करने जा रही है। नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में 500Km तक की रेंज, AWD विकल्प, लेवल-2+ ADAS, ट्रिपल स्क्रीन, प्रीमियम इंटीरियर और कई एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले जानिए इसकी संभावित कीमत, बैटरी, फीचर्स और सभी अहम डिटेल्स।
विज्ञापन
टाटा सिएरा ईवी - फोटो : टाटा मोटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा मोटर्स अपनी क्लासिक सिएरा को एक नए और इलेक्ट्रिक अवतार में वापस ला रही है। नई Tata Sierra EV कल यानी 30 जून को भारत में लॉन्च होने जा रही है। अगर आप एक नई और दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी का इंतजार कर रहे हैं, तो लॉन्च से पहले आइए जानते हैं सिएरा ईवी की संभावित कीमत, रेंज और फीचर्स से जुड़ी हर जरूरी बात।

विज्ञापन

बैटरी, मोटर और कितनी मिलेगी रेंज?

नई सिएरा ईवी टाटा के एडवांस acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

  • बैटरी पैक: इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 65 kWh और 75 kWh के दो बड़े बैटरी पैक ऑप्शन मिल सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 55 kWh बैटरी पैक की भी उम्मीद जताई गई है।
  • रेंज और चार्जिंग: एक बार फुल चार्ज होने पर यह एसयूवी लगभग 420 से 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की बदौलत इसे करीब 6 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा।
  • परफॉर्मेंस: यह एसयूवी रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD/QWD) दोनों विकल्पों में आएगी। इसका टॉप AWD मॉडल डुअल-मोटर के साथ आएगा, जो 260 bhp से ज्यादा की पावर और 504 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।


रेट्रो-मॉडर्न लुक और लग्जरी केबिन

नई सिएरा ईवी का डिजाइन ओरिजिनल सिएरा की याद दिलाएगा, लेकिन इसे पूरी तरह से एक मॉडर्न ईवी का रूप दिया गया है।

  • एक्सटीरियर: इसमें ईवी-स्टाइल क्लोज्ड ग्रिल, नए स्मूद बंपर और सिएरा की सबसे बड़ी पहचान रहा रैप-अराउंड रियर ग्लास देखने को मिलेगा।
  • स्पेशियस केबिन: acti.ev+ प्लेटफॉर्म की वजह से गाड़ी के अंदर बिल्कुल सपाट फर्श मिलेगा। 5-सीटर लेआउट वाली इस गाड़ी में यात्रियों के लिए भरपूर लेगरूम और हेडरूम होगा।
  • डिस्प्ले और फीचर्स: डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन का सेटअप मिलने की उम्मीद है। साथ ही वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और शानदार ऑडियो अनुभव के लिए JBL का साउंड सिस्टम इसे एकदम प्रीमियम फील देगा।

 

विज्ञापन

सेफ्टी और एडवांस तकनीक

टाटा की गाड़ियां अपनी सेफ्टी के लिए जानी जाती हैं। उम्मीद है कि यह गाड़ी भी भारत NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल करेगी।

  • सेफ्टी फीचर्स: इसमें 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2+ ADAS जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिल सकते हैं।
  • अन्य खूबियां: इस ईवी में V2L (गाड़ी से दूसरे डिवाइस चार्ज करने की सुविधा), वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलेगी। इसके अलावा, ग्राहकों की सहूलियत के लिए इसे बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) रेंटल प्रोग्राम के साथ भी पेश किया जा सकता है।


कितनी होगी कीमत और किससे है मुकाबला?

भारतीय बाजार में Tata Sierra EV की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹20 लाख से ₹25 लाख के बीच हो सकती है। कल यानी 30 जून को लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा ईवी और महिंद्रा बीई 6 जैसी दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा। इसकी सटीक कीमत और वेरिएंट्स से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए बस कल तक का इंतजार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें