टाटा सिएरा डार्क एडिशन
- फोटो : Tata Cars
टाटा सिएरा डार्क एडिशन
- फोटो : Tata Cars
अलग-अलग पावरट्रेन के साथ आएगी सिएरा डार्क
- सिएरा डार्क रेंज को कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसके बेस प्योर एल वेरिएंट में केवल 1.5-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल या 1.5-लीटर डीजल एमटी का विकल्प मिलता है।
- वहीं, टॉप-स्पेक अकंप्लिश्ड और अकंप्लिश्ड प्लस डार्क वेरिएंट केवल TGDi पेट्रोल AT और डीजल AT विकल्पों में उपलब्ध हैं। इनमें सबसे ज्यादा पावरट्रेन विकल्प एडवेंचर प्लस एल वेरिएंट में मिलते हैं। यह वेरिएंट सभी पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।
किन गाड़ियों को टक्कर देगी यह आइकॉनिक एसयूवी?
भारतीय बाजार में टाटा सिएरा डार्क का सीधा मुकाबला अपने-अपने स्पेशल एडिशन्स से होगा। यह खासतौर पर किआ सेल्टोस एक्स-लाइन, ह्यूंदै क्रेटा एन-लाइन, टाटा कर्व डार्क और होंडा एलिवेट डार्क एडिशन को टक्कर दे सकती है।
कितनी है कीमत और कब से शुरू होगी बुकिंग?
टाटा सिएरा डार्क रेंज की शुरुआती कीमत करीब 13.99 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसकी बुकिंग आज से शुरू कर दी है। सिएरा डार्क की डिलीवरी अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है। यह डार्क रेंज सिएरा को सामान्य मॉडल से अलग और ज्यादा एक्सक्लूसिव लुक देने के लिए तैयार की गई है।
कंपनी का क्या कहना है?
सिएरा डार्क के लॉन्च के मौके पर टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, विवेक श्रीवत्स ने कहा कि
डार्क रेंज हमारे पोर्टफोलियो में सबसे अधिक मांग वाले एक्सप्रेशन में से एक बन गई है, जो उन ग्राहकों के साथ मजबूती से जुड़ती है जो एक्सक्लूसिविटी और विशिष्ट डिजाइन को महत्व देते हैं। भारत में प्रीमियम मिड-एसयूवी सेगमेंट बनाने वाली एसयूवी के रूप में सिएरा हमेशा अपने प्रतिष्ठित डिजाइन और कमांडिंग प्रेजेंस के कारण अलग रही है। सिएरा डार्क दो शक्तिशाली आइकॉन की विरासत को एक साथ लाता है, जो सिएरा को लेजेंडरी बनाने वाली हर चीज को संरक्षित करता है, जबकि इसे अधिक प्रीमियम, परिष्कृत और एक्सक्लूसिव व्याख्या के माध्यम से ऊपर उठाता है। परिणाम एक ऐसा सिएरा है जो अपनी विरासत के प्रति स्पष्ट रूप से सच्चा रहता है, साथ ही उस बोल्ड और विशिष्ट स्पिरिट को दर्शाता है जिसने डार्क रेंज को इतना आकांक्षी बनाया है।