कौन है फीचर्स में आगे
Hyundai Exter CNG फीचर्स के मामले में काफी आकर्षक है। इसमें स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, LED टेल लाइट्स, DRLs, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ESC और हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में एक गाड़ी पर 601 चालान! CSIR की रिपोर्ट ने खोली प्राइवेट गाड़ियों की पोल
Tata Punch CNG भी फीचर्स के मामले में कम नहीं है। इसमें मिलता है ट्राई एरो फिनिश ग्रिल, C-पिलर माउंटेड डोर हैंडल्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर विंडोज, ऑटो हेडलैंप्स, Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ और 2 एयरबैग्स के साथ ABS व EBD जैसे फीचर्स दिए गए।
Tata Punch CNG में आपको 210 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है, जो लंबे सफर या फैमिली ट्रिप के लिहाज से काफी काम का साबित हो सकता है।